{"_id":"6aa856a0773b8808bd06b9e0","slug":"no-prior-notice-given-power-out-for-hours-for-vcb-replacement-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-977035-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नहीं दी पूर्व सूचना, वीसीबी बदलने के नाम पर घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नहीं दी पूर्व सूचना, वीसीबी बदलने के नाम पर घंटों गुल रही बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिना पूर्व सूचना के ऊर्जा निगम ने सोमवार को नंदग्राम बिजलीघर में वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) बदलवाया। इसके चलते 15 हजार से अधिक आबादी को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि सुबह नौ बजे से करीब पांच घंटे बिजली गुल रही, जबकि ऊर्जा निगम के अफसरों ने महज एक घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने का दावा किया।
नंदग्राम निवासी गणेश ने बताया कि सुबह नौ बजे बिजली चली गई थी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक बिजली नहीं आई। अफसरों को फोन करने पर पता चला कि बिजलीघर में वीसीबी बदलने का काम चल रहा है।
उनके पड़ोसी प्रदीप ने बताया कि मेंटेनेंस और अन्य कार्यों के नाम पर बिजली कटौती पहले भी होती रही है। ऐसे काम से पहले ऊर्जा निगम को लोगों को सूचना देनी चाहिए, ताकि वे पानी, इन्वर्टर आदि की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। सोमवार को गर्मी अधिक होने के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
इस संबंध में नंदग्राम के एसडीओ ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत वीसीबी बदलने का काम किया गया था। उनका दावा है कि इसकी सूचना लोगों को भेजी गई थी और आपूर्ति महज एक घंटे बाधित रही।
-- --
तीन दिन पहले नेहरूनगर में भी हुई थी कटौती
तीन दिन पहले नेहरूनगर इलाके में भी वीसीबी बदलने के नाम पर पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने का मामला सामने आया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि ऊर्जा निगम के अफसरों ने उन्हें पहले से इसकी सूचना नहीं दी थी।
-- --
एक रात में छह कट, कैसे आए नींद
प्रताप विहार के एच ब्लॉक निवासी हरीश बिष्ट ने बताया कि रविवार रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक छह बार बिजली आई और गई। इससे इलाके के लोग रात में दो घंटे भी चैन से नहीं सो सके। रात में ठीक से नींद नहीं आने से अगले दिन भी परेशानी रही। उन्होंने कहा कि यह स्थिति गाजियाबाद जैसे जिले की है, जहां नो-कट जोन की बात की जाती है। गोविंदपुरम, दुहाई, मधुबन बापूधाम, मसूरी आदि इलाकों में भी बिजली की आवाजाही बनी रही। दिन में बार-बार बिजली आने-जाने से गर्मी में लोग बेहाल रहे।