फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No more long queues at the station; get unreserved tickets in minutes via mobile ticketing units.

Ghaziabad News: स्टेशन पर लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल टिकटिंग यूनिट से मिनटों में मिलेंगे अनारक्षित टिकट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
No more long queues at the station; get unreserved tickets in minutes via mobile ticketing units.
- दिवाली और छठ को लेकर रेलवे की पहल, पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दिवाली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर अब टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। त्योहारी सीजन में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन मोबाइल टिकटिंग यूनिट (एमटीयू) की व्यवस्था करेगा। इससे यात्री सीधे अपने मोबाइल फोन से अनारक्षित (जनरल) टिकट बुक कर सकेंगे और लंबी लाइनों से निजात मिलेगी।


दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली-एनसीआर का एक प्रमुख और व्यस्ततम रेल केंद्र है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में मुसाफिर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा पूर्वांचल और बिहार के विभिन्न जिलों के लिए सफर करते हैं। हर साल त्योहारी सीजन में घर जाने वालों की तादाद कई गुना बढ़ जाती है। इससे स्टेशन परिसर में भारी दबाव बन जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी अनारक्षित टिकट काउंटरों पर देखने को मिलती है, जहां ट्रेन छूटने के डर के बीच यात्रियों को टिकट के लिए भारी जद्दोजहद करनी पड़ती है। अब यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में मोबाइल टिकटिंग यूनिट की व्यवस्था की जा रही है। इस तकनीक के जरिए यात्री स्टेशन परिसर में मौजूद रहकर ही डिजिटल माध्यम से तेजी से टिकट हासिल कर सकेंगे। इससे न केवल यात्रियों के कीमती समय की बचत होगी, बल्कि टिकट काउंटरों पर लगने वाली अफरा-तफरी और भीड़ का दबाव भी काफी हद तक कम हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed