{"_id":"6acfc93b90a23a08fc0543b1","slug":"no-bus-service-on-the-greater-noida-route-passengers-facing-inconvenience-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1003-150287-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ग्रेटर नोएडा मार्ग पर नहीं बस सेवा की सुविधा, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ग्रेटर नोएडा मार्ग पर नहीं बस सेवा की सुविधा, यात्री परेशान
विज्ञापन
हापुड़। शहर से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस सेवा की सुविधा नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई, नौकरी और कारोबार के सिलसिले में रोजाना सैकड़ों लोग इस मार्ग पर आवागमन करते हैं, लेकिन हापुड़ से ग्रेटर नोएडा के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। यात्रियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से इस मार्ग पर सीधी बस सेवा शुरू कराने की मांग की है। हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए ग्रेटर नोएडा जाते हैं। इसके अलावा, नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों का भी इस मार्ग पर नियमित आवागमन रहता है। सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बीच रास्ते में वाहन बदलने पड़ते हैं। इससे उनका समय बर्बाद होता है और अतिरिक्त किराया भी खर्च करना पड़ता है।
सुबह के समय नौकरी और पढ़ाई के लिए जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। समय पर वाहन नहीं मिलने से कई बार कार्यालय और शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में देरी होने की आशंका रहती है। वहीं, वापसी के समय भी लोगों को आसानी से वाहन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उन्हें निजी वाहनों या डग्गामार वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि हापुड़ से ग्रेटर नोएडा के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को राहत मिलेगी। साथ ही, डिपो की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि डिपो से नोएडा मार्ग पर नौ बसों का संचालन होता है। ग्रेटर नोएडा मार्ग पर बस संचालन के लिए योजना बनाई जाएगी। इसके बाद ही निर्णय लिया जा सकेगा।