फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   No Anand Vihar, Kaushambi the AC buses will run from

आनंद विहार नहीं, कौशांबी से चलेंगी सभी एसी बसें

Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी
ब्यूरो,अमर उजाला कौशांबी Updated Fri, 15 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
No Anand Vihar, Kaushambi the AC buses will run from
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
एसी बस में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब आनंद विहार तक की दौड़ नहीं लगानी होगी। आनंद विहार की जगह अब सभी यूपी रोडवेज की एसी बसें कौशांबी डिपो से ही मिलेंगी। करीब 15 दिन पहले आनंद विहार बस अड्डे के सर्वे के बाद यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, यूपी रोडवेज को एसी बसों को आनंद विहार बस अड्डे से संचालित करने पर भारी भरकम शुल्क चुकाना पड़ता है। उधर, 15 दिन पहले आनंद विहार बस अड्डे का निरीक्षण किया गया तो कौशांबी की तुलना में वहां काफी कम सुविधाएं दिखीं।
विज्ञापन


बसों के खड़े होने की जगह भी कम थी। रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि कौशांबी डिपो में बसों के लिए पर्याप्त जगह है। यहां पर बसों के संचालन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसलिए आनंद विहार बस डिपो को किराया देने से बेहतर है कि सभी बसें कौशांबी से संचालित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो शुरुआत में एसी बसों को आनंद विहार से चलाया जा रहा है। आने वाले समय में सभी बसों को कौशांबी से चलाने पर विचार किया जा सकता है।

- शुल्क की रकम से होगा कौशांबी डिपो का विकास
अधिकारियों का दावा है कि आनंद विहार नहीं जाने पर बसों का जो शुल्क बचेगा उसे कौशांबी डिपो के विकास में लगाया जा सकता है। ऐसे में कौशांबी को भी आनंद विहार की टक्कर का बस अड्डा बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि कौशांबी दिल्ली से सटा सबसे महत्वपूर्ण बस डिपो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed