{"_id":"6aef85222ed9a985de0def85","slug":"no-24-hour-electricity-even-during-the-festival-power-cuts-lasting-three-to-five-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26454-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: त्योहार पर भी नहीं मिली 24 घंटे बिजली, तीन से पांच घंटे तक कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: त्योहार पर भी नहीं मिली 24 घंटे बिजली, तीन से पांच घंटे तक कटौती
विज्ञापन
साहिबाबाद। विद्युत निगम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश भी बेमानी हो गए हैं। सीएम के त्योहार पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश के बावजूद टीएचए के लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल सकी। दीपो के त्योहार दीपावली पर भी लोगों को सामान्य दिनों की तरह तीन से पांच घंटे तक बिजली कटौती झेलनी पड़ी। इससे लोगों में आक्रोश है कि नगर निगम लोड कम होने के बावजूद आपूर्ति नहीं दे पा रहा है और शिकायत पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है।
ऊर्जा निगम के तीनों जोन के मुख्य अभियंताओं को आला अधिकारियों की ओर से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद लाजपत नगर, राजेंद्र नगर, कनावनी, इंदिरापुरम, वैशाली, साहिबाबाद और शालीमार गार्डन समेत कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली गुल होती रही। लाजपत नगर निवासी रीना देवी ने बताया कि सुबह से ही बार-बार बिजली कटौती हो रही है। अब तक करीब तीन घंटे बिजली गुल रह चुकी है। शिकायत करने के बाद भी बिजली की आवाजाही जारी रही। इंदिरापुरम के नीति खंड-तीन निवासी करण कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद निर्बाध आपूर्ति नहीं हो रही है।
ऊर्जा निगम का इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, जबकि हर रोज ढांचे की मरम्मत के नाम पर कटौती की जाएगी। वसुंधरा सेक्टर-पांच निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे बिजली कट गई थी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की, लेकिन फॉल्ट ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
-- -- --
क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आदेशानुसार ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां कहीं इलाकों में आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर तुरंत समाधान किया जा रहा है।- बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन-तीन।
-- -- -- -- -