{"_id":"6ac6a75de61a6173900ce2c8","slug":"nhm-employees-staged-a-protest-at-the-cmo-office-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-995075-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से पहुंचे कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और शासन से समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
संघर्ष समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हुए प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में एनएचएम कर्मचारियों की अहम भूमिका है, इसलिए उनकी मांगों पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने अधिकारियों के माध्यम से अपनी मांगें शासन तक पहुंचाने की मांग की। संघर्ष समिति ने कहा कि मांगों के समाधान तक कर्मचारियों की एकजुटता बनी रहेगी। जिला मंत्री शिव कुमार तेवतिया ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण का निर्णय समिति के निर्देश के अनुसार लिया जाएगा।
विज्ञापन