फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NHAI employee killed, three injured in car accident

Ghaziabad News: कार की टक्कर से एनएचएआई कर्मचारी की मौत, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
NHAI employee killed, three injured in car accident
दिल्ली मेरठ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़ी फॉरच्यूनर को हटाने में लगे एनएचएआई के कर्मचारी पवन निवासी बसंतपुर, बलिया की रविवार सवेरे हादसे में मौत हो गई। पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले लोडर में टक्कर मारी इसके बाद अनियंतित्र होकर फॉरच्यूनर पर चढ़ गई। इसकी चपेट में एनएचएआई के कर्मचारी आ गए। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग भी घायल हो गए। उनका अलग- अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर क्षेत्र में डीएमई पर हापुड़ की ओर रात में फॉरच्यूनर की किसी वाहन से टक्कर हो गई थी। इसके बाद फॉरच्यूनर सवार भाग गए और कार को वहीं छोड़ गए। एनएचएआई को इसकी जानकारी हुई तो टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले आगे चल रहे लोडर में टक्कर मारी। इसके बाद लोडर अनियंत्रित होकर फॉरच्यूनर पर चढ़ गई। इसकी चपेट में आकर पवन की मौत हो गई। स्कॉर्पियो सवार अक्षय, सचिन, देवांश भी घायल हो गए। स्कॉर्पियो पर पुलिस लिखा है और उसको हाल ही में खरीदा गया था। अभी उसपर अस्थाई नंबर है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरच्यूनर, स्कॉर्पियो, लोडर को सड़क से हटाया। तीनों घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मामले में पवन के भाई जयप्रकाश ने थाने में सड़क हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्कॉर्पियों सवारों का यह पता नहीं चला कि वह हरियाणा में कहां के थे। पुलिस के पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया, जिन्होंने खुद को एक मंत्री का करीबी बताया।
विज्ञापन

बन गई जाम की स्थिति
तीन, चार वाहनों के सड़क पर आने से डीएमई पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दिल्ली से हापुड़ की ओर से वाहनों की कतारें एक किलोमीटर पीछे तक पहुंच गईं। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद करीब आठ बजे यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंटर में चपेट में आने से छात्र घायल
मसूरी। एनएच नौ अंडरपास के निकट रविवार को तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से 12 वर्षीय अरमान घायल हो गया। आरोप है कि हादसा ऑटो के रास्ते में खड़े होने की वजह से हुआ। हापुड़ के धौलाना स्थित पिपलैड़ा, बशरा निवासी सरफराज रविवार दोपहर दो बजे अपनी बेटी सामिया 19 व बेटे अरमान 12 को बाइक पर लेकर नाहल अपनी बेटी की सुसराल जा रहे थे। जब ये मसूरी एनएच नौ अंडरपास के पास पहुंचे तो वहां ऑटो जिन्होंने सड़क पर मार्ग अवरूद्ध किया था। उनसे अपनी बाइक बचाई तो पीछे से आए कैंटर चालक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया। घायल के पिता सरफराज ने बताया कि वह एक ट्रक चालक है और उसका बेटा चौथी कक्षा का छात्र है।

दिल्ली मेरठ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

दिल्ली मेरठ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

दिल्ली मेरठ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

दिल्ली मेरठ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

दिल्ली मेरठ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

दिल्ली मेरठ रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article