फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NH 58 will move on site martyr

एनएच 58 पर स्थानांतरित होगा शहीद स्थल

Sun, 08 May 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 08 May 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
NH 58 will move on site martyr
nh 58 - फोटो : अमर उजाला

 मेट्रो के कार्य की वजह से नया बस अड्डा स्थित शहीद स्थल स्थानांतरित किया जाएगा। इस संबंध में सैनिक संस्था के साथ जीडीए की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में जीडीए के सचिव रविंद्र गोडबोले ने बताया की मेट्रो लाइन की वजह से शहीद स्थल को स्थानांतरित करना पडे़गा।

विज्ञापन


मेट्रो लाइन की वजह से शहीद स्थल में कुछ पिलर आने हैं। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि वर्तमान शहीद स्थल में कोई छेड़छाड़ तब तक संभव नहीं है जब तक की शहीद स्थल के लिए कम से कम पांच एकड़ भूमि शहर के बीच चिन्हित नहीं कर दी जाती।
विज्ञापन


चिन्हित जमीन पर जीडीए को शहीद स्तंभ लगाना होगा। इसके साथ ही ग्राउंड में बिजली व पानी की व्यवस्था के साथ उसकी बाउंड्री करानी होगी। हालांकि बाद में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के गाजियाबाद नगर अध्यक्ष बीएस खोकर व उपाध्यक्ष आजाद वीर के आग्रह पर चर्चा बढ़ाई गई। इसके बाद नेशनल हाईवे 58 पर करीब 7300 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई, जिसे दोनों पक्षों ने मान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed