{"_id":"575b05914f1c1b261d9c56d7","slug":"nh-24-then-dropped-signage-hapur-influenced-root","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर फिर गिरा साइनेज, हापुड़ रूट रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 पर फिर गिरा साइनेज, हापुड़ रूट रहा प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
गिरा साइनेज
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-24 पर शुक्रवार शाम तेज हवा के कारण एक साइनेज हापुड़ रूट पर गिर गया। इससे हापुड़ की ओर जाने वाले रास्ता बंद हो गया। गनीमत रही कि इससे कोई हताहत नहीं हुआ। इससे जाम लग गया और वाहन चालकों को आधे घंटे परेशानी झेलनी पड़ी।
पुलिस ने क्रेन और गैस कटर मंगाकर साइनेज को हाईवे से हटवाकर रूट को बहाल किया।
बम्हैटा के पास साढे़ चार बजे साइनेज टूटकर एनएच-24 पर गिर गया।
गनीमत रही कि साइनेज किसी वाहन चालक पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। साइनेज का एक हिस्सा खंभे से अटैच था। हाईवे पर जाम लग गया, वाहन चालकों को गोविंदपुरम के रास्ते डायवर्ट कर डासना की ओर भेजा गया।
कविनगर एसएचओ ने बताया कि शाम पांच बजे तक साइनेज को हटवा दिया गया था। इससे यातायात सामान्य हो सका। बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी साइनेज एनएच-24 पर गिर गया था।