फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NH-24 from adjoining colonies will have water crisis

एनएच-24 से सटी कालोनियों से दूर होगा पानी का संकट

Mon, 27 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 27 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
NH-24 from adjoining colonies will have water crisis
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला

 एनएच-24 से सटी 12 कालोनियों में पानी का संकट जल्द ही दूर होगा। जल निगम की सीएचए पार्ट-2 पेयजल योजना को मंजूरी मिलने के बाद अब फंड भी जारी हो गया है। दो भागों में बनने वाली इस पेयजल परियोजना के एक पार्ट को पहली किस्त के रूप में 4.71 करोड़ रुपए मिल चुके हैं। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद इस योजना पर काम शुरू होगा।

विज्ञापन


एनएच-24 से सटी करीब दो दशक पुरानी भीमनगर, आदर्श कालोनी, सैन विहार समेत कई कालोनियों में अभी तक नगर निगम की ओर से वाटर सप्लाई नहीं है। जल निगम ने वर्ष 2014-15 में इन कालोनियों के लिए वाटर सप्लाई स्कीम बनाई थी। कई संशोधनों के बाद 2015 और 2016 में दो हिस्सों में इस योजना को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार से इस परियोजना को फंड मिलना है। दोनों परियोजनाओं पर करीब 80 करोड़ रुपए खर्च होंगे। अब सरकार ने 2015 में पास हुई परियोजना को 4.71 करोड़ का फंड जारी कर दिया है। इस परियोजना में 15 ट्यूबवेल, 6 ओवरहेड टैंक और करीब 90 किलोमीटर लंबी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के अधिशासी अभियंता पीके अग्रवाल ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद परियोजना के लिए टेंडर कॉल किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना से राहुल विहार, आंशिक प्रताप विहार, भीम नगर, आदर्श कालोनी, सैन विहार समेत एनएच-24 के दोनों ओर की कालोनियों में लाखों की आबादी को पानी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed