फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   News of kidnapping of 13 year old student created panic, police recovered him safely

Ghaziabad News: 13 वर्षीय छात्र के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
News of kidnapping of 13 year old student created panic, police recovered him safely
मोदीनगर। ट्यूशन गए 13 वर्षीय छात्र के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू की तो छात्र मोदी मंदिर से बरामद हो गया। छात्र मां की डाट से नाराज होकर मोदी मंदिर में जाकर सो गया था। उसे पुलिस ने सोमवार को सकुशल बरामद कर लिया। कृष्णानगर कॉलोनी निवासी राजू सैनी का 13 वर्षीय पुत्र कक्षा सात का छात्र है। रविवार दोपहर वह ट्यूशन पढ़ने के लिए फफराना रोड पर गया लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की तो छात्र के ट्यूशन नहीं पहुंचने की जानकारी मिली। काफी तलाश के बाद भी छात्र को कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने छात्र को अगवा करने की आशंका जताते हुए मोदीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामला दर्ज कर छात्र की तलाश में लग गई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया पुलिस टीम ने सोमवार सुबह छात्र को मोदी मंदिर से बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्र ने पुलिस को बताया कि वह मां की डाट से नाराज होकर मोदी मंदिर में जाकर सो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed