फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   new year would reduce outbreaks of diseases

नए वर्ष में बीमारियों का प्रकोप होगा कम

Wed, 28 Dec 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
new year would reduce outbreaks of diseases
संवत् कुंडली - फोटो : demo pic

विज्ञापन

2017 में अंग्रेजी नववर्ष ज्योतिषियों की गणना के अनुसार कुछ अलग होगा। इस बार शनि के साथ ही सभी नौ ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि ग्रहों के बदलाव का इस साल मिलाजुला असर रहेगा। इस साल बीमारियों का प्रकोप कम होगा। धार्मिक प्रवृति के लोगों के लिए यह वर्ष विशेष लाभकारी होगा।

वैसे तो ग्रहों का स्थान बदलना नई बात नहीं है। ये समय-समय पर अपना स्थान बदलते रहते हैं, लेकिन इस बार नए साल में सभी नौ ग्रह अपना स्थान बदल रहे हैं। नववर्ष में शनि के स्थान परिवर्तन का असर सभी जातकों की राशियों पर पड़ेगा। शनि के स्थान परिवर्तन का असर मकर और कुंभ राशि पर सबसे अधिक होगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य आचार्य दीपक शर्मा ने बताया कि शनि के स्थान परिवर्तन का प्रभाव यह होगा कि लोगों में धर्म की प्रवृति बढ़ेगी और बुरे कर्म करने वालों को दंड मिलेगा। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि शनि ढाई वर्ष में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं और इस बार 26 जनवरी को अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। इससे राजनैतिक उथलपुथल सहित आतंकी हमलों की आशंका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि और मकर राशि के स्वामी हैं शनि और इनक ा स्थान परिवर्तन इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा। इसके अलावा धनु, वृश्चिक राशि वालों की धन हानि सहित शारीरिक कष्ट रहेगा। राहु- केतु 17 अगस्त की रात्रि में स्थान परिवर्तन करेंगे। इस समय अंगारक योग बन रहा है जो किसी जानीमानी हस्ती या राजनेता की क्षति हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed