फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New Transformers Will Relieve, Shutdown Will Afraid

नए ट्रांसफार्मर देंगे राहत, शटडाउन से रहेगी आफत

Mon, 08 May 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 08 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
New Transformers Will Relieve, Shutdown Will Afraid
बिजली - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। पावर कारपोरेशन की ओर से ज्यादा क्षमता के लगाए जाने वाले ट्रांसफार्मर लोगों को राहत तो देंगे, पर उन्हें लगाने के लिए शटडाउन लेने से इस भीषण गर्मी में खासी परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


कारपोरेशन ने गली-मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का निर्णय लिया है। इसके लिए गाजियाबाद जोन को करीब 600 नए ट्रांसफार्मर मिले हैं, लेकिन इतने सारे ट्रांसफार्मर को लगाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विभाग को एक से दो घंटे का शटडाउन लेना होगा।
विज्ञापन


ऐसे में गर्मी के कारण बेहाल लोगों को कारपोरेशन की ओर से लिए जाने वाले शटडाउन के चलते दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। कारपोरेशन की ओर से कई जगहों पर नए और कई जगहों पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारपोरेशन की ओर से 250 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर 400, 100 केवीए की क्षमता वृद्धि कर 250, 63 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर 100 और 25 केवीए के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर 63 केवीए की जाएगी। कारपोरेशन 400 केवीए वाले 137 ट्रांसफार्मर, 250 केवीए वाले 160 ट्रांसफार्मर, 100 केवीए वाले 203 ट्रांसफार्मर और 63 केवीए वाले 98 ट्रांसफार्मर लगाएगा।


पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। ट्रांसफार्मरों को लगाने के लिए एरिया वाइस शेड्यूल तय किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed