फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New government will take decision on Hapur, Chunghi Flyover

हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर पर नई सरकार लेगी फैसला

Fri, 17 Mar 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Updated Fri, 17 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
New government will take decision on Hapur, Chunghi Flyover
balliwala flyover - फोटो : amar ujala
प्रदेश में सरकार बदलने की वजह से अब हापुड़ चुंगी फ्लाईओवर का निर्माण भी अटक गया है। प्रमुख सचिव आवास सदाकांत मिश्र के फैक्स से जीडीए में हड़कंप मचा हुआ है। अब जीडीए अधिकारी फंसे हुए कार्यों पर अपने स्तर पर निर्णय लेने से कतरा रहे हैं। नई सरकार के गठन के बाद ही इसके निर्माण पर फैसला होगा।
विज्ञापन


हापुड़ चुंगी पर फोर लेन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए जीडीए ने आचार संहिता से पहले ही टेंडर कॉल कर लिए थे, लेकिन एस्टिमेट कॉस्ट से ज्यादा रकम पर टेंडर आए थे। जीडीए अधिकारी कांट्रेक्टर से नेगोशिएशन कर रहे थे, इसी दौरान आचार संहिता लागू होने से निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन


अब प्रमुख सचिव आवास सदाकांत मिश्र ने जीडीए में फैक्स भेजकर ऐसे फंसे हुए कार्यों पर निर्णय न लेने की हिदायत दी है, जिनमें अंगुली उठ सकती है। उन्होंने अधिकारियों को नई सरकार की मंशा के अनुरूप काम करने की नसीहत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब जीडीए अधिकारियों ने इस फ्लाईओवर निर्माण के लिए कांट्रेक्टर से नेगोशिएशन की प्रक्रिया भी ड्रॉप कर दी है। अब जीडीए अधिकारी नई सरकार के गठन के बाद ही इस पर कोई निर्णय लेंगे। तब तक यह ठंडे बस्ते में चला गया है। इसके अलावा जीडीए अधिकारी अभी किसी भी नए प्रोजेक्ट पर निर्णय लेने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed