फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nephew shot and killed his uncle in Hapur

Hapur: भतीजे ने गोली मारकर चाचा को उतारा मौत के घाट, दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी

Fri, 24 Mar 2023 09:04 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 24 Mar 2023 09:04 PM IST
सार

सरेशाम में गांव अनुपुर डिबाई में गोली चलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह से खुलेआम गोली चलाने में पुलिस का खौफ देखने को नहीं मिला। 

विज्ञापन
Nephew shot and killed his uncle in Hapur
भतीजे ने गोली मारकर चाचा को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के गांव अनुपुर डिबाई में शुक्रवार की शाम को चाचा भतीजे के बीच आपसी कहासुनी हो गई। इस दौरान भतीजे ने अपने चाचा से गाली गलौज की, जिसका विरोध किया तो आरोपी भतीजे ने चाचा के सिर में गोली मार दी। जिसमें चाचा की मौत हो गई, वहीं बीच बचाव करा रहा एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हो गया फिलहाल गोली मारने वाले आरोपी फरार हैं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


अनुपुर डिबाई निवासी गुलजार (40) पुत्र उम्मेद पूर्व प्रधान था। गांव में ही रहने वाले भतीजे गुलफाम से शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने मामला शांत करा दिया। देर शाम गुलजार मस्जिद से नमाज अता कर लौटने के दौरान अपने साथी रफी के साथ रास्ते में नहर पटरी की पुलिया पर बैठ कर बात करने लगा। इसी बीच आरोपी गुलफाम अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

विज्ञापन

 


गुलजार ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने तमंचे से उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा रफी भी कमर में गोली लगने से घायल हो गया। फायरिंग होने पर वहां भगड़द मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर शीलेष कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोली चलने से गांव में दहशत का माहौल
सरेशाम में गांव अनुपुर डिबाई में गोली चलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह से खुलेआम गोली चलाने में पुलिस का खौफ देखने को नहीं मिला। आरोपी बिना सोचे समझे अपने चाचा की हत्या कर भाग निकला, इस तरह के आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलानी चाहिए।

 

आरोपियों की तलाश जारी
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।  स्तुति सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed