फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nephew married mother of 4 children at panchayat adamant

पंचायत पर भांजे से शादी पर अड़ी 4 बच्चों की मां

Sun, 27 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर
ब्यूरो,अमर उजाला मुरादनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nephew married mother of 4 children at panchayat adamant
पंचायत - फोटो : अमर उजाला

पति की शराब की आदत से दुखी चार बच्चों की मां भांजे को दिल दे बैठी और बच्चों को छोड़कर उसके साथ भाग गई। गांव वालों ने दोनों को बरामद किया और शनिवार को पंचायत बैठी। इसमें महिला भांजे के साथ शादी की जिद पर अड़ी रही।

विज्ञापन


महिला की जिद के सामने पंचायत और परिजनों को झुकना पड़ा। पंचायत ने दोनों को कोर्ट मैरिज कराने की सलाह दी है। पुलिस सूचना से इनकार कर रही है।
मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।

गाजियाबाद अर्थला निवासी व्यक्ति डेढ़ वर्ष से पत्नी (28) और चार बच्चों के साथ अपनी बहन के घर मुरादनगर के एक गांव में रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, शराब के कारण पति -पत्नी में विवाद रहता था।
विज्ञापन


महिला अपना दुखदर्द 22 वर्षीय भांजे के साथ बांटती थी। बताया जाता है कि एक साल पहले महिला के भांजे से शारीरिक संबंध हो गए। दो दिन पूर्व महिला भांजे के साथ भाग गई। परिजनों ने तलाश कर दोनों को पकड़ लिया और शनिवार को गांव में पंचायत बैठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि पंचायत में महिला ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया और भांजे से शादी की जिद पकड़ ली। पंचों एवं परिजनों ने महिला को समझाने की कोशिश की, मगर वह नहीं मानी।


पंचायत के बीच पति ने पत्नी का हाथ भांजे के हाथ में दिया और पंचायत ने दोनों की कोर्ट मैरिज कराने की सलाह दी। इसके अलावा बच्चों का फैसला पति-पत्नी और भांजे पर छोड़ दिया गया है। उधर, एसओ सुबोध सक्सेना ने सूचना से इनकार किया है। उनका कहना है कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed