फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nepali man who was burnt alive by pouring petrol dies during treatment

Ghaziabad News: पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए गए नेपाल की इलाज के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Nepali man who was burnt alive by pouring petrol dies during treatment
मोदीनगर। निवाड़ी के कस्बा पतला में बृहस्पतिवार रात पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए गए 55 वर्षीय नेपाल सिंह की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 80 फीसदी झुलसे नेपाल सिंह का मेरठ के एक निजी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था, जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। नेपाल को जिंदा जलाने वाले पड़ोसी बुजुर्ग 75 वर्षीय सीताराम की वारदात के बाद मौत हो गई थी। उसका शव शुक्रवार सुबह घर से छह सौ मीटर दूर बरामद हुआ था।
विज्ञापन

कस्बा निवाड़ी निवासी नेपाल सिंह 55 वर्ष घोड़ी बग्गी का काम करते थे। पड़ोस में ही सीताराम रहते थे। नेपाल और सीताराम में गहरी मित्रता थी। लगभग दो माह पूर्व सीताराम की पत्नी कपड़े जला रही थी। इसी दौरान आग लगने से नेपाल की घोडी की पूंछ जल गई। इससे दोनों की बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। नेपाल का घेर और सीताराम का घर मिले हुए है। दोनों के बीच दीवार भी नहीं है। बृहस्पतिवार रात नेपाल सिंह चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर आंगन में सो रहे थे। वहीं सीताराम भी अपने आंगन में सो रहे थे। एक अन्य ग्रामीण भी वहीं सो रहे थे। नेपाल के पुत्र राहुल का आरोप है कि रात करीब 11.30 बजे सीताराम ने चारपाई पर सो रहे उनके पिता नेपाल सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed