फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nepal's team saw disaster management tool

नेपाल के दल ने देखे आपदा प्रबंधन के उपकरण

Thu, 09 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 09 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nepal's team saw disaster management  tool
नेपाल के दल ने देखे आपदा प्रबंधन - फोटो : अमर उजाला

एनडीआरएफ  की आठवीं बटालियन में बुधवार को इंडिया-नेपाल बायलेट्रल कंसलटेटिव ग्रुप (बीसीजी) पहुंचा। इस दल में एमईए, एमओडी और नेपाल आर्मी के साथ नेपाल दूतावास के अधिकारी भी थे। दल के सदस्यों ने एनडीआरएफ द्वारा आपदा के वक्त उपयोग में आने वाले उपकरणों के प्रदर्शन को देखा।

विज्ञापन


एनडीआरएफ की बचाव टीम ने प्रदर्शन में बताया कि कैसे प्राकृतिक आपदा आने पर रेस्क्यू आपॅरेशन चलाया जाता है। बहुमंजिला इमारत में फंसे लोगों को ढूंढ़ना और उन्हें फर्स्ट एड सुविधा देना। रेस्क्यू के लिए अब एनडीआरएफ के पास अत्याधुनिक उपकरण आ गए हैं।
विज्ञापन


इन उपकरणों की सहायता से मलबे में दबे लोगों को आसानी से चेक किया जाता है। बटालियन के अधिकारियों ने सीबीआरएन, बाढ़ से बचाव, भूकंप आदि के उपकरणों के बारे में बताया। बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल में बीते वर्ष जिस तरह प्राकृतिक आपदा आई उससे अन्य देशों को भी सचेत रहने के लिए विवश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक आपदा को हम रोक नहीं सकते, लेकिन उससे होने वाली हानि को कम जरूर किया जा सकता है। आपदा के बचाव के तरीके यदि पहले से पता होंगे तो जानमाल की क्षति कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed