{"_id":"6823ab2469bdd26b4b0a0896","slug":"neighbor-raped-married-woman-by-inviting-her-to-birthday-blackmailing-her-by-making-video-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106010-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पड़ोसी ने विवाहिता को जन्मदिन में बुलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पड़ोसी ने विवाहिता को जन्मदिन में बुलाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता को पड़ोसी ने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी विवाहिता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। विवाहिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
उक्त कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि लगभग सात माह पूर्व पड़ोसी ने उनका मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद पड़ोसी और विवाहिता की बातचीत होने लगी। विवाहिता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी पड़ोसी ने उन्हें अपनी जन्मदिन पार्टी में बुलाया। वहां पड़ोसी ने उन्हें नशीला पदार्थ दिया। बेसुध होने पर आरोपी ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाई। आरोपी वीडियो के आधार पर विवाहिता को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने विवाहिता से 40 हजार रुपये की नकदी और लाखों की कीमत के गहने हड़प लिए। रकम और गहने हड़पने के बाद भी आरोपी विवाहिता से और नकदी की मांग कर रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी विवाहिता को वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस आरोपी से साठगांठ के कारण उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। विवाहिता ने चेताया कि अगर आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह खुदकुशी कर लेगी। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।