फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor Breaks into House, Molests Young Woman; Also Beats Her Sister and Cousin Who Came to Her Rescue

Ghaziabad News: घर में घुसकर पड़ोसी ने की युवती से अभद्रता, बचाने आए बहन और ममेरे भाई को भी पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Neighbor Breaks into House, Molests Young Woman; Also Beats Her Sister and Cousin Who Came to Her Rescue
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती के घर में घुसकर मारपीट, अभद्रता और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। युवती को बचाने आई बहन और ममेरे भाई पर भी हमला करके घायल करने का आरोप है। मारपीट और चाकू के हमले से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को वह सब्जी लेने के लिए बाजार जा रही थी। घर के नीचे पड़ोस में रहने वाला युवक आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। युवती ने विरोध किया तो युवक मारपीट करने लगा। शोर मचाने पर घर से युवती की बहन व ममेरा भाई आए और आरोपी से बचाकर घर ले गए। कुछ देर बाद ही आरोपी युवक अपने पिता और दो भाईयों के साथ जबरन घर में घुसकर लाठी-डंडे, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवती के कपड़े भी फाड़ दिए। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छोटू, राहुल, दीपक व भीमराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed