फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor along with his accomplices beat up young man and his wife

किसी को न मिलें ऐसे पड़ोसी: देर शाम करीब पांच-छह लोग घर में घुसे, युवक को बुरी तरह पीटा, बीवी को भी न छोड़ा

Sat, 16 May 2026 07:20 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 16 May 2026 07:20 PM IST
सार

मसूरी के मयूर विहार में मोनू और उसकी पत्नी हिना से पड़ोसियों ने मारपीट की। मोनू की शिकायत पर पुलिस ने साहिल, शाहरुख, असलम और आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Neighbor along with his accomplices beat up young man and his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी के मयूर विहार क्षेत्र में पड़ोसियों ने युवक और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित मोनू ने थाने में शिकायत देकर आरोपी भाइयों व अन्य के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मयूर विहार मसूरी निवासी मोनू पुत्र यामीन ने बताया कि 14 मई शाम करीब 8 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके पड़ोसी साहिल, शाहरुख, असलम और आलम पुत्रगण गफ्फार अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे, आरोपियों ने अचानक मोनू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जब मोनू ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने साथ मारपीट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि जब उसकी पत्नी हिना उसे बचाने के लिए आगे आई, तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और उसकी पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की, शोर-शराबा सुनकर जब मोहल्ले के काफी लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन

पीड़ित मोनू ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित मोनू की शिकायत के आधार पर आरोपी साहिल, शाहरुख, असलम और आलम पुत्रगण गफ्फार अली निवासीगण मयूरविहार मसूरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed