UP: पहलगाम आतंकी हमले से आहत नेहा खान धर्म बदलकर बनीं नेहा शर्मा, कहा- सनातन धर्म के लिए करूंगी प्रचार-प्रसार
नेहा खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले युवती ने उनसे संपर्क कर धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जाहिर की थी। जब वजह पूछी तब युवती ने बताया कि वह पहलगाम में घटना से बहुत आहत हैं।
विस्तार
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से आहत होकर दिल्ली निवासी युवती नेहा खान ने मंगलवार को हिंदू रक्षा दल से संपर्क कर पूरे विधिविधान और पूजा-पाठ के साथ हिंदू धर्म अपना लिया। अब उनका नया नाम नेहा शर्मा रखा गया है। वहीं नेहा शर्मा ने खुद की इच्छा से धर्म परिवर्तित करने और सनातन धर्म के लिए प्रचार-प्रसार का काम करने की बात कही है।
नेहा खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की है। हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि दो दिन पहले युवती ने उनसे संपर्क कर धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जाहिर की थी। जब वजह पूछी तब युवती ने बताया कि वह पहलगाम में घटना से बहुत आहत हैं। आतंकवाद फैलाने वाले लोग हमारे आसपास हैं। इन्हें रोका जाना चाहिए।
मंगलवार को साहिबाबाद थानाक्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर में पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ नेहा ने हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि युवती की पूरी सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था कराने की पूरी जिम्मेदारी संगठन की है। वहीं युवती ने बालिग होने की बात कहते हुए अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन की बात कही।
शिक्षित परिवार से हैं नेहा
हिंदु रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने बताया कि नेहा दिल्ली के एक शिक्षित परिवार से संबंध रखती हैं। नेहा के पिता डीआरटीओ से सेवा निवृत्त हैं। करीब एक वर्ष पहले नेहा की शादी परिवार वालों ने कर दी थी, लेकिन तीन माह बाद ही नेहा का तलाक हो गया था। तब से नेहा अपने मायके में रह रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.