फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Needed family marked, RSS will help for one year

जरूरतमंद परिवार चिन्हित, एक साल तक मदद करेगा आरएसएस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Needed family marked, RSS will help for one year
जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन के पैकेट तैयार करते आरएसएस स्वयंसेवक - फोटो : AMAR UJALA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
गाजियाबाद। लॉकडाउन के बाद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सेवा भारती संगठन की ओर से जरूरतमंदों की मदद और सेवा साधना का सिलसिला लगातार जारी है। सेवा भारती की ओर से मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राशन सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। जरूरतमंदों की मदद के लिए जारी अभियान में आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह रामवरूण ने बताया कि लॉकडाउन से संघ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। चिन्हित किए गए परिवारों को एक साल तक मदद की योजना की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रीय सेवा भारती की ओर से गाजियाबाद विभाग द्वारा 20 मई से पांच जून तक 20 सेवा स्थानों व 35 सेवा कार्य बस्तियों में 36693 भोजन पैकेट, 967 किग्रा सूखा राशन,12250 मास्क,150 पानी बोतल, 50 जूस, 200 बिस्किट, 4720 आयुर्वेदिक काढ़ा आदि का वितरण किया गया। साथ ही 75 यूनिट रक्तदान, 20 परिवार घुमन्तु जन सहायता, 20 अस्थायी आवास सेवा के अतिरिक्त 2009 सेवित परिवारों को राहत सामग्री भी दी गई। लोगों की सेवा के इस अभियान में कुल 224 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रवासी मजदूरों के सहायतार्थ 14 भोजन वितरण केंद्रों के माध्यम से 61,500 मजदूर की सेवा की गई। प्रवासी मजदूरों के दवा व मेडिकल सहायता के 4 केंद्रों से 5500 मजदूरों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी मजदूरों के लिए मोरटा व गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर लगाए गए शिविर की मदद से 540 लीटर दूध, 495 लीटर जूस, 630 पैकेट ग्लूकोस, 85 किलो चने मुरमुरे, 390 जोड़ी चप्पल, 2200 पानी की बोतलें व 7600 मास्क प्रवासी मजदूरों को वितरित किए गए। प्रवासी श्रमिकों की सेवा के लिए लगाए गए शिविर में 180 दानदाताओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed