{"_id":"6a1c93e4c09ecd152301b88f","slug":"ndrf-personnel-take-oath-for-tobacco-free-india-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-898475-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तंबाकू मुक्त भारत के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तंबाकू मुक्त भारत के लिए एनडीआरएफ के जवानों ने ली शपथ
विज्ञापन
गाजियाबाद। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के मुख्यालय में तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों से लेकर रेस्क्यूअर्स (बचावकर्मियों) तक, सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जीवन में कभी भी तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने का संकल्प लिया।
बटालियन के कमांडेंट सुदेश कुमार ने सभी अधिकारियों और जवानों को तंबाकू के खिलाफ एकजुट होने की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में कमांडेंट ने तंबाकू से होने वाले जानलेवा नुकसान को रेखांकित करते हुए कहा कि तंबाकू का सेवन केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को गर्त में धकेलता है।
कमांडेंट सुदेश कुमार ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एनडीआरएफ देश का एक बेहद अनुशासित बल है, जिस पर आपदा के समय लाखों जिंदगियां बचाने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में हर जवान का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
एक अनुशासित बल के सदस्य होने के नाते हमारा यह पहला दायित्व है कि हम खुद को व्यसनों से दूर और स्वस्थ रखें। इसके साथ ही हमारा यह भी कर्तव्य है कि हम अपने परिवार, दोस्तों और समाज को तंबाकू की इस जानलेवा लत से दूर रहने के लिए जागरूक करें। सामूहिक प्रयासों से ही तंबाकू मुक्त और समृद्ध भारत का सपना सच होगा।