{"_id":"56f80cf94f1c1b0642f14ef1","slug":"national-shooting-ball-championship-dominated-by-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में यूपी का दबदबा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप में यूपी का दबदबा कायम
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
sports
- फोटो : अमर उजाला
आरकेजीआईटी कॉलेज में खेली जा रही राष्ट्रीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन भोपाल रीजन और यूपी का दबदबा कायम रहा। भीषण गर्मी के बाद भी खिलाड़ी मैच जीतने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
चैंपियनशिप के दूसरे दिन जूनियर व सब जूनियर वर्ग के कई मैच खेले गए। जूनियर बालक वर्ग में राजस्थान, विदर्भ, भोपाल रीजन, पंजाब, तोमर स्पोर्ट्स एकेडमी ने अपने-अपने मैच जीते। बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन
सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा ने बाजी मारी और अगले राउंड में पहुंचे। बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने अपने तीनों मैच जीते। जबकि हरियाणा ने अपने दो मैच और मध्यप्रदेश ने झारखंड को हारकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।
विज्ञापन