फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nari Niketan become neurotic women in Ghaziabad

गाजियाबाद में बनेगा विक्षिप्त महिलाओं का नारी निकेतन

Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 20 May 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nari Niketan become neurotic women in Ghaziabad
nari niketan - फोटो : अमर उजाला

 विक्षिप्त महिलाओं को आसरा देने के  लिए शहर में नारी निकेतन केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को तीन हजार वर्ग मीटर जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने को कहा है। इस केंद्र से वेस्ट यूपी के अन्य जिलों की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


जिला प्रोबेशन अधिकारी महेश कंडवाल ने बताया कि अब तक बरेली और लखनऊ में ही इस तरह के नारी निकेतन हैं। उन्होंने बताया कि यहां भी लावारिस हाल में मिलने वाली विक्षिप्त महिलाओं को बरेली ही भेजा जाता है। वहां पर भी सामान्य नारी निकेतन है, जिसमें विक्षिप्त महिलाओं के रखने से अन्य महिलाओं को परेशानी होती है।
विज्ञापन


ऐसे में गाजियाबाद में केवल विक्षिप्त महिलाओं को रखने के लिए ही नारी निकेतन बनाया जाएगा। इसके लिए जीडीए से जमीन की मांग की गई है। महेश कंडवाल ने बताया कि इस नारी निकेतन में गाजियाबाद ही नहीं बल्कि वेस्ट यूपी के सभी जनपदों की विक्षिप्त महिलाओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन संप्रेक्षण गृह भी प्रस्तावित
नारी निकेतन के साथ ही शहर में तीन संप्रेक्षण गृह भी प्रस्तावित किए गए हैं। डीपीओ ने बताया कि फिलहाल एक संप्रेक्षण गृह शास्त्रीनगर में किराए के मकान में चल रहा है। शासन की ओर से दो महिला संप्रेक्षण गृह और एक बालक संप्रेक्षण गृह निर्माण करने के आदेश हैं। इसके लिए भी डीएम स्तर से भूमि का चिन्हिकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed