{"_id":"56fd526b4f1c1b6538f00105","slug":"nandgram-sold-at-four-times-the-price-of-the-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गुनी कीमत पर बिका नंदग्राम का फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गुनी कीमत पर बिका नंदग्राम का फ्लैट
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए की नीलामी में जमकर बोली लगाने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को जीडीए में हुई संपत्तियों की दूसरे चरण की नीलामी में नंदग्राम स्थित बी-290 ए एचआईजी फ्लैट 11.67 लाख की तुलना में 42.60 लाख रुपये में बिका। इस कीमत में 10 फीसदी लीज रेंट भी शामिल कर लें तो चौगुने दाम पर फ्लैट बिका। यहीं स्थित एक फ्लैट पर कोर्ट का स्टे होने केकारण उसकी नीलामी स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
नीलामी के लिए रखी गईं 24 में से10 प्रापर्टियां बिक गईं। इन प्रापर्टियों की बिक्री से जीडीए को करोड़ों रुपये की आय हुई है। जीडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि अंबेडकर रोड स्थित 135.13 वर्गमीटर का व्यावसायिक भूखंड भी 60 हजार रिजर्व प्राइज की तुलना में 61,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बिक गया। इंदिरापुरम के अभयखंड योजना में स्थित एमआईजी फ्लैट 350-ए 23.97 लाख रुपये रिजर्व प्राइज की तुलना में 37.20 लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन
नीतिखंड सेकेंड स्थित 219.91 वर्गमीटर का प्लाट 50 हजार के रिजर्व प्राइज की तुलना में 73,500 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बिका। यहां स्थित अन्य दो प्लाट भी करीब 65 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से बिक गए।
विज्ञापन