फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NAND enjoy home Byo, Jai Kanhaiya Lal ...

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Fri, 26 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 26 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
NAND enjoy home Byo, Jai Kanhaiya Lal ...
इस्कान मं‌दिर ‌में श्री कृष्ण के जन्म के बाद स्नान कराते पं‌डित - फोटो : अमर उजाला
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शहर भर में धूम रही। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के भजन से मंदिर, सोसाइटीज और घर गूंज उठे। मंदिरों और सोसायटीज में दही हांडी भी फोड़ी गई। मंदिरों में विशेष सजावट हुई। मंदिरों और कालोनियों के जन्माष्टमी महोत्सव नन्हें कान्हा और राधा-रानी के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन



कान्हा के जन्म के बाद हुई आतिशबाजी  
इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव सुबह 4.30 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले मंगल आरती केबाद शाम आठ बजे से गोपालजी का अभिषेक दूध-दही, घी, शहद, इत्र और पंचामृत आदि से किया गया।
विज्ञापन


रात्रि दस बजे भी श्रीकृष्ण- राधाजी का दीक्षित भक्तों द्वारा किया गया। इसके बाद रात्रि 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाने के बाद 108 व्यंजनों का भोग लगाया। इस मौके पर विदेशी भक्तों ने भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव आतिशबाजी के साथ संपन्न हुई। भक्तों की सुरक्षा के लिए 401 सेवक सेविकाएं और सिविल डिफेंस के वालंटियर्स तैनात रहे। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुंदर गोपाल दास, अध्यक्ष राघव पंडित दास, डायरेक्टर सुरेश्वर दास, गौरव गर्ग, नितिन गुप्ता और रुचिन मोहन आदि मौजूद रहे।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में मटकी फोड़ कार्यक्रम
जन्माष्टमी पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। मंदिर तिरंगे के रंग में गुब्बारों और फूलों से सजा गया था। शाम आठ बजे से पानीपत के कलाकारों ने श्रीकृष्ण राधा की विभिन्न झांकियों के साथ भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए।

इसके बाद 20 फीट ऊपर टंगी दही-हांडी फोड़ी गई। अंत में श्रीकृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इस मौकेपर महंत नारायण गिरि, धर्मपाल गर्ग, मीडिया प्रभारी एसआर सुथार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

राधा माधव संकीर्तन मंडल ने मनाई जन्माष्टमी
अखिल भारतीय श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल द्वारा 14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। कविनगर स्थित मिलन बैंक्वेट हॉल में अर्जुन दास भूटानी की यजमानी में आयोजित इस महोत्सव में मुरलीधर मल्होत्रा (बाउजी) द्वारा गणेश वंदना, मंगलाचार क बाद श्रीकृष्ण बधाईयां गाई गईं।

इस मौकेपर मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष जगदीश साधना, महामंत्री चंद्रशेखर मल्होत्रा, हर्ष मल्होत्रा, तरुण कंसल, राजेश गर्ग और राजकुमार कक्कड़ मौजूद रहे। कविनगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।

मनन धाम में मना जन्मोत्सव
मोरटा स्थित मनन धाम शक्ति सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रीकृष्ण लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। श्रीकृष्ण जन्म के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर ट्र्स्ट के चेयरमैन जगमोहन कुमार, केके खन्ना और आरसी बगाई मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त को धूमधाम से छठी महोत्सव मनाया जाएगा।

‘कर्मयोगी श्रीकृष्ण’ का हुआ मंचन
शिव मंदिर नेहरूनगर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भजन कीर्तन के बाद द्रोपदी एक कला मंच और होप्स ग्रुप द्वारा ‘कर्मयोगी श्रीकृष्ण’ नाटक का मंचन किया गया। भगवान के जन्म से लेकर कंस के वध तक का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया।

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेश प्रकाश गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं शिव मंदिर नेहरूनगर सेकेंड में भी जन्माष्टमी मनाई गई, जिसमें वीके अग्रवाल, केके भटनागर विनय सिंघल आदि मौजूद रहे।

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने फोड़ी दही हांडी
आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। संघ के बाल स्वयंसेवकों ने चार स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में भाग लिया जिसमें एनडीआरएफ के मैदान में दही-हांडी फोड़ने का कार्यक्रम था।

19 फीट की दही- हांडी को बाल स्वयंसेवकों ने फोड़ा। इसके अलावा रस्सी खींच सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी हुईं। इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर कार्यवाहक परितोष, वीर बहादुर, महानगर प्रचार प्रमुख विपिन त्यागी, नगर संघ संचालक सुशील, दीपक, यशपाल, हरे राम, चंद्र राज आदि मौजूद रहे।

जवानों ने मनाई जनमाष्मी
पीएसी 47वीं वाहिनी टास्क फोर्स गोविंदपुरम में भी जन्माष्टमी मनाई गई। इस मौके पर शिविर पाल, मुनेंद्र प्रताप सिंह चौहान, उप सेनानायक नेपाल सिंह और सेनानायक योगेश सिंह मौजूद रहे।

सोसाइटीज में मनी जन्माष्टमी
राजनगर एक्सटेंशन स्थित रिवर हाइट्स सोसाइटी में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। दिल्ली के कलाकारों ने नृत्य सहित श्रीकृष्ण भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य रूप से एओए के अध्यक्ष प्रमोद धनकड़, संकल्प जैन, धर्मेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, गौड़ कास्केड्स सोसायटी और वीवीआईपी में भी जनमाष्टमी की धूम रही।

ब्रेव हार्ट सोसाइटी में मना जन्मोत्सव
ब्रेव हार्ट सोसाइटी में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। सोसाइटी के निवासियों ने झूले पर सजे लड्डू गोपाल को सजाया था। पंडित गिरीश सारस्वत ने पहले पूजा की,उसके बाद भक्तों ने पूजा की। इस मौके पर गुड़िया, पीहू, कंचन, शिल्पी आदि मौजूद रहीं।

मोदीनगर-मुरादनगर में माखन चोर की धूम  
 जन्माष्टमी पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की गई। मंदिरों में लगी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। मोदीनगर में श्री लक्ष्मी नारायण (मोदी मंदिर) में भक्तों की भीड़ उमड़ी। बस स्टैंड के निकट प्राचीन छतरी वाला शिव मंदिर में झांकियां सजाई गईं।

देर रात तक छतरी वाला मंदिर, सेठ आनंद स्वरूप की धर्मशाला वाला शिव मंदिर, गोविंदपुरी स्थित सनातन धर्म मंदिर, श्रीकृष्ण कुटिया मंदिर में श्रद्धालुओं को लंबी कतार लगी। स्वयं सेवकों के साथ पुलिस को भी इन मंदिरों पर व्यवस्था संभालनी पड़ी।

हालांकि मोदी मंदिर में इस बार भी झांकियां नहीं सजाई गईं। उधर मुरादनगर में आयुध निर्माणी परिसर स्थित पुराना शिव मंदिर, मोरटा के मननधाम मंदिर, गुप्ता मार्केट के सत्यनारायण मंदिर व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम हुए।


धेदा गांव में महर्षि मार्केट स्थित आर्य समाज आयुध निर्माणी में यज्ञ का आयोजन किया गया। सभासद बिंदू त्यागी और उपेंद्र त्यागी यजमान रहे।

घंटों गुल रही बिजली
बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिन में चार से पांच घंटे बिजली गुल रही है। सुबह से शाम तक बिजली के आने जाने का सिलसिला बना रहा। छुट्टी के कारण लोग अधिकांश समय घर पर ही रहे लेकिन बिजली की अघोषित कटौती के चलते त्योहार का मजा किरकिरा हो गया। समाजसेवी देवराज मित्तल और संदीप गुप्ता का कहना है कि त्योहार पर भी लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed