फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat trains to run 52 additional trips starting July 30; service available every 8 minutes

Ghaziabad News: 30 जुलाई से नमो भारत ट्रेन लगाएगी 52 अतिरिक्त फेरे, हर 8 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat trains to run 52 additional trips starting July 30; service available every 8 minutes
गाजियाबाद।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 30 जुलाई से दिल्ली- से मेरठ तक 52 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स ने बताया कि यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही अब यात्रियों को हर 10 मिनट की जगह 8 मिनट के अंतराल पर नमो भारत ट्रेन उपलब्ध मिल सकेगी। यह विशेष व्यवस्था 30 जुलाई से 14 अगस्त तक रहेगी। सराय काले खां से मोदीपुरम के बीच पूरे नमो भारत कॉरिडोर पर ट्रेनों का संचालन होगा। यदि भीड़ और अधिक बढ़ती है तो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को और भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए यातायात पुलिस कई प्रमुख मार्गों पर वन-वे या पूर्ण रूप से रूट डायवर्जन लागू करती है। ऐसे में सड़क मार्ग से सफर करना बेहद चुनौतीपूर्ण और अप्रत्याशित हो जाता है। वर्तमान में नमो भारत कॉरिडोर पर रोजाना औसतन लगभग एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं। सड़कों पर पाबंदी के चलते दैनिक यात्रियों, दफ्तर जाने वाले पेशेवरों और छात्रों के लिए नमो भारत ट्रेनें एक सुगम और विश्वसनीय विकल्प साबित होंगी। नमो भारत ट्रेनों के संचालन के साथ ही मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच मेरठ मेट्रो सेवा भी लगातार जारी रहेगी। इससे मेरठ शहर के भीतरी इलाकों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed