फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Namo Bharat Short Film Making Competition will be organized

Ghaziabad News: नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat Short Film Making Competition will be organized
साहिबाबाद। एनसीआरटीसी नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता में किसी भी क्षेत्र के कंटेंट क्रिएटर और फिल्म निर्माता शामिल हो सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदकों को नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता के साथ pr@ncrtc.in पर ईमेल करना होगा।
विज्ञापन

ईमेल में आवेदक का पूरा नाम, 100 शब्दों की संक्षिप्त कहानी और फिल्म की अनुमानित अवधि शामिल होनी चाहिए। सबमिशन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इसमें भागीदारी के फिल्म निर्माता शॉर्ट फिल्म बनाने के लिए शैली या कहानी का चयन खुद कर सकते हैं, इसपर कोई प्रतिबंध नहीं है, शॉर्ट फिल्म में आरआरटीएस स्टेशन और नमो भारत ट्रेन रचनात्मक रूप में दिखाई देनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरआरटीएस स्टेशनों और नमो भारत ट्रेनों में शूटिंग पूरी तरह से निशुल्क है। प्रतियोगिता कॉलेज के छात्रों, स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं और सभी क्षेत्रों के महत्वाकांक्षी कंटेंट निर्माताओं के लिए खुली है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमशः 1,50,000 रुपये, 1,00,000 रुपये और 50,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेता फिल्मों को एनसीआरटीसी के डिजिटल प्लेटफार्म पर भी दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed