फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Name not on the list, you can't go inside the hotel

Ghaziabad News: सूची में नाम नहीं, आप होटल के अंदर नहीं जा सकते

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Name not on the list, you can't go inside the hotel
साहिबाबाद। राहुल गांधी और अखिलेश यादव से मिलने के लिए आए कई कांग्रेस और सपा नेताओं को मायूस लौटना पड़ा। पुलिस ने सिर्फ उन नेताओं को अंदर जाने दिया जिनका नाम सूची में था। हालांकि, नेताओं का कहना था कि सूची में जितने नाम थे, उनमें से आधों को भी अंदर नहीं जाने दिया। कांग्रेस की गाजियाबाद से पूर्व महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने कहा कि कांग्रेस की 69 और समाजवादी पार्टी की 29 लोगों के नाम की सूची पुलिस के पास थी। 69 की सूची में 15-16 लोगों को ही प्रवेश दिया गया। यह देखकर लोकसभा प्रत्याशी डॉली शर्मा बाहर आई थीं, उनके साथ पूनम पंडित भी थी। वह दीपा कौर, सचिन शर्मा सहित अन्य 4-5 लोगों को अंदर ले गई लेकिन उन्हें अंदर नहीं बुलाया। इस तरह की परेशानी न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हुआ बल्कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय, एआईसीसी के संचार प्रमुख जयराम रमेश, सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, सपा से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर मंच पर रहे। इस दौरान गाजियाबाद से कांंग्रेस की प्रत्याशी डॉली शर्मा, बागपत से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा, गौतमबुद्धनगर से सपा प्रत्याशी महेंद्र नागर, कांग्रेस से यूपी के कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता त्यागी, पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत, महानगर अध्यक्ष सोनल नागर, सपा से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

गठबंधन की जीत के लिए मुंडवाए बाल

साहिबाबाद। गठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान होटल के बाहर पसौंडा निवासी उमर कुरैशी अपने बाल मुंडवाए हुए और बिना चप्पलों के पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह डॉली शर्मा को गाजियाबाद की सांसद और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने तक न तो चप्पल पहनेंगे और न ही बाल बढ़ाएंगे। कांग्रेस के झंडे का कुर्ता-पायजामा पहने हुए और हाथ में कांग्रेस का झंडा लहराते हुए होटल के बाहर पहुंचे। बाहर खड़े सभी कार्यकर्ता व बाहरी लोगों की निगाहें उसी पर टिक गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नाम पूछा तो पता चला की पसौंडा निवासी उमर कुरैशी। उन्होंने बताया कि पिछले 11 साल से कांग्रेस में कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पसौंडा से पैदल चलकर आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed