फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nagar Kirtan took place in the city, Gatka party showed amazing tricks

Ghaziabad News: शहर में निकला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Nagar Kirtan took place in the city, Gatka party showed amazing tricks
गाजियाबाद। बजरिया गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा से दशमेश पिता दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस मौके पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। गुरुद्वारा सिंह सभा की कमेटी के साथ राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महामंत्री त्रिलोक त्यागी, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष चमन भाई, नायब शहर काजी जमीर बेग कासिमी, गिरजाघर के पादरी, नगर निगम के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षद शीतल देओल, प्रदेश के महामंत्री रविंद्र चौहान, मनजीत सिंह सेठी, जगमोहन कपूर की जगमोहन सिंह रितेश कसाना, शेरा भाई कन्हैया ने 21 कबूतर उड़ाकर नगर कीर्तन की शुरुआत की।
विज्ञापन

नगर कीर्तन बजरिया गुरुद्वारा से निकलकर घंटाघर से होते हुए गांधीनगर में समापन हो गया। नगर कीर्तन में सबसे आगे नगाड़े के साथ जत्थेदार, उनके पीछे 21 घोड़े पर सवार गुरु साहब की फौज, दो ऊंट, कई झांकियां, जौहर दिखाने वाली कई गतका पार्टियों ने करतब दिखाया। यात्रा में घोड़े का डांस आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह लंगर और छबील लगाए गए। पंच प्यारों ने गुरवाणी पढ़ी। नगर कीर्तन में अलग-अलग संगठन और समुदाय के लोग शामिल हुए। नगर निगम के टैंकरों ने सड़क पर पानी का छिड़काव किया। सेवादारों ने झाड़ू लगाकर सफाई की। नगर कीर्तन पर लोगों ने फूल बरसाए। नगर कीर्तन में सबसे पीछे हाजिर नजर गुरु ग्रंथ साहिब पालकी में विराजमान थे। सबका गुरु घर की तरफ से सम्मान किया गया। मुख्य आयोजक गुरुद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा कमेटी के प्रधान गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह साहब इंद्रजीत सिंह टीटू, चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह, महामंत्री एसपी सिंह ओबेरॉय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed