फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Nadeem committed suicide for commenting on a domestic dispute, one arrested

Ghaziabad News: घरेलू विवाद में टिप्पणी करने पर नदीम ने दी थी जान, एक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nadeem committed suicide for commenting on a domestic dispute, one arrested
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुकीमपुर में बीते शुक्रवार को घरेलू विवाद में पड़ोसियों की टिप्पणी और मारपीट से आहत होकर नदीम के जान देने के मामले में पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी अभी फरार चल रहें है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

भोजपुर के गांव मुकीमपुर निवासी 30 वर्षीय नदीम फेरी लगाता था। नदीम के दो बेटियां इनाया और जोया हैं। नदीम का पत्नी रूखसार से मनमुटाव चल रहा था। नदीम के भाई मोबीन ने बताया कि बीते शुक्रवार को पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घटना के बाद नदीम घर के बाहर खड़ा हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी मगन शर्मा ने घरेलू विवाद को लेकर नदीम पर टिप्पणी कर दी थी। विरोध करने पर मगन ने अपने बेटों और भाई के साथ मिलकर नदीम की पिटाई कर दी थी। इससे आहत नदीम ने फंदे से लटकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मोबीन की तहरीर पर मगन शर्मा और चंद्राश सहित चार के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को मगन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी का कहना है कि फरार अन्य तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed