फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mutilated bodies of a young man and a girl found lying on railway track in Ghaziabad

युवक-युवती के इस हाल में मिले शव: दो टुकड़ों में पड़ी थी लड़के की लाश... लड़की की कटी हथेली पर रची थी मेंहदी

Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद)
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 20 Jan 2025 09:58 PM IST
सार

एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि गाजियाबाद जिले के सभी थानों व दिल्ली के साथ-साथ अन्य सटे राज्यों के थानों में भी मृतकों के फोटो व जानकारी भेज दी गई है। सोमवार रात 9 बजे तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
Mutilated bodies of a young man and a girl found lying on railway track in Ghaziabad
छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के साहिबाबाद में लिंक रोड थानाक्षेत्र के सूर्य नगर चौकी इलाके में रेलवे ट्रैक पर रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे युवक-युवती का शव पड़ा मिला। युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में है और वहीं युवक का शव दो टुकड़ों में मिला है। हालांकि दोनों के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज न मिलने की वजह से शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि रविवार करीब डेढ़ बजे आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन के उप स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को चंद्र नगर हाल्ट के पास दिल्ली से आने वाली डाउन लाइन पर एक व्यक्ति के कटने की सूचना दी थी। लिंक रोड थाना पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया तो करीब चार किमी बाद सूर्य नगर की तरफ रेलवे लाइन के किनारे पहले एक युवक का शव दो टुकड़ों में मिला। उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर एक युवती का कलाई से कटा दायां हाथ पड़ा था, जिस पर मेहंदी लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उससे कुछ ही दूरी पर युवती का शव पड़ा था। पुलिस ने दोनों शव की तलाशी ली, लेकिन पहचान संबंधी न तो कोई दस्तावेज मिला और न ही मोबाइल व अन्य सामान। पुलिस ने दोनों शव को मोर्चरी भेज दिया। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि गाजियाबाद जिले के सभी थानों व दिल्ली के साथ-साथ अन्य सटे राज्यों के थानों में भी मृतकों के फोटो व जानकारी भेज दी गई है। सोमवार रात 9 बजे तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed