{"_id":"5749f6bb4f1c1b2f076920ba","slug":"mustache-battle-ground-in-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मूंछों की लड़ाई’ में पिसेगी पब्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मूंछों की लड़ाई’ में पिसेगी पब्लिक
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 29 May 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की लेटलतीफी और ‘मूंछों की लड़ाई’ की वजह से शहर के लोगों को इस बरसात में फिर परेशानी झेलनी पड़ेंगी। शहर की 111 मुख्य सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इन गड्ढों को भरने के लिए 15 मई से पहले पैचवर्क का काम शुरू किया जाना था।
हॉट मिक्स प्लांट की शर्त को लेकर निगम अधिकारियों और महापौर के बीच चली खींचतान के चलते टूटी सड़कों पर पैचवर्क का काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया। ऐसे में बारिश होने पर गड्ढे और खतरनाक हो जाएंगे और दुर्घटनाओं का कारण बनेंगे। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा।
मेयर के निर्देश पर निगम के निर्माण विभाग ने 7.5 करोड़ के बजट से 28 मार्च को 111 सड़कों पर पैचवर्क के टेंडर जारी किए थे। तीन मई को इन टेंडर को खोला जाना था। टेंडर में निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कांट्रेक्टर के पास हॉट मिक्स प्लांट अनिवार्यता की शर्त लगा दी।
विज्ञापन
छोटे ठेकेदारों की शिकायत पर महापौर अशु वर्मा ने यह शर्त हटाने के निर्देश दिए तो अधिकारियों ने करीब 20 दिन तक टेंडर ही होल्ड कर दिए। अफसरों ने टेंडर से शर्त हटाने से इंकार कर दिया।
अब मेयर के बैकफुट पर आने से अधिकारियों ने अपनी शर्तों पर टेंडर तो खोल दिए, लेकिन नगर आयुक्त से फाइलों पर स्वीकृति अभी तक भी नहीं ली गई। ऐसे में अब 15 जून से पहले काम शुरू हो पाना मुश्किल है। तब तक बरसात शुरू हो जाने से यह काम फिर अटक जाएगा।
यहां होना है पैचवर्क
दौलतपुरा पुल के दोनों साइड, नंदग्राम सी-ब्लाक, पटेल नगर-सी ब्लाक, न्यू आर्य नगर पार्क के पास, सराय नजर अली, मालीवाड़ा से डासना गेट, पच्छादान तालाब के पास, बालू पुरा, पटेल नगर-जी ब्लाक, लाल चौक से मेरठ रोड, नेहरू नगर-थर्ड, नेहरू नगर-सेकेंड ए, बी व ई ब्लाक, कैला में ईदगाह वाली रोड, आर्यनगर चौक से पुल तक, रेलवे स्टेशन रोड, प्रताप विहार, राजनगर, संजय नगर, राजेंद्र नगर, वसुंधरा, वैशाली, चिरंजीव विहार, कौशांबी सेक्टर-1, ब्रिज विहार, शालीमार गार्डन-1, डिफेंस कालोनी, श्यामपार्क मेन, लाजपतनगर
पैचवर्क के टेंडर खोल दिए गए हैं, जल्द ही फाइलें स्वीकृत कर वर्क आर्डर जारी किए जाएंगे। काम जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। - अब्दुल समद, नगर आयुक्त
..
टेंडर खुल गए हैं। सोमवार को इसकी समीक्षा करूंगा। अगर फाइलें तैयार नहीं हुई होंगी तो इन्हें तैयार कराकर एक सप्ताह में हर हाल में काम शुरू कराया जाएगा। बरसात से पहले पैचवर्क का काम पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। - अशु वर्मा, महापौर