फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   murder in ghaziabad hapur Sonia was becoming an obstacle in love relations Husband was plotting for two months

प्रेमिका के लिए बना पापी: कत्ल के बाद पत्नी के शव को तीन घंटे तक कार में लेकर घूमाता रहा पति...सच जान सब हैरान

Sun, 01 Jan 2023 03:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jan 2023 03:36 PM IST
सार

हापुड़ के मोदीनगर के आनंद विहार निवासी विकास शर्मा (38) ने गूगल पर हत्या के तरीके देखकर पत्नी सोनिया (35) की जान लेने की साजिश रची और प्रेमिका अमीषा दलाल के साथ मिलकर इसे अंजाम भी दे दिया। गूगल से मिली तरकीब को अपनाते हुए उसने पुलिस से झूठ बोला कि पत्नी की हत्या बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट के लिए की है।

विज्ञापन
murder in ghaziabad hapur Sonia was becoming an obstacle in love relations Husband was plotting for two months
सोनिया और आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के निजामपुर में हाईवे किनारे महिला सोनिया (35) की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पति विकास ने ही अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। पुलिस हरियाणा की रहने वाली उसकी प्रेमिका को तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोनिया पति के प्रेम संबंधों में बाधक बन रही थी, जिसके कारण वह पिछले करीब दो माह से उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। शुक्रवार रात मोदीनगर के मोहल्ला आनंद विहार निवासी विकास शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि निजामपुर कट के पास अज्ञात बाइक सवार चार बदमाशों ने उसके और पत्नी सोनिया के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और 50 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी दीपक भूकर, एएसपी मुकेश कुमार मिश्र समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। शुरू से ही पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के आर्यनगर निवासी पिता त्रिलोक चंद शर्मा ने बताया था कि सोनिया की 12 साल पहले विकास से शादी हुई थी। शुक्रवार को सोनिया विकास के साथ बीमार भाई को देखने के लिए हापुड़ आ रही थी।

सख्ती से पूछताछ की तो टूट गया आरोपी विकास
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि मृतका के पति विकास से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह भिवाड़ी स्थित अरविंदा फार्मा दवा कंपनी में कार्यरत है। जहां हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी अनीषा दलाल उसके अधीन काम करती है। 

 

पिछले दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात को लेकर उसकी पत्नी सोनिया शर्मा विरोध करती थी और कई बार पत्नी से इसको लेकर विवाद भी हुआ था। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए विकास शर्मा ने योजना बनाई। 

 

उसने बताया कि शुक्रवार को उसने पत्नी से हापुड़ चलने की बात कही और उसे कार में बैठाकर मोदीनगर से चल दिया। रास्ते में ही साजिश के तहत उसे प्रेमिका मिली और उसे भी कार में बिठा लिया। इसके बाद विकास और अनीषा ने हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के बीच सोनिया की सलवार के नाड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

 

तीन घंटे तक विकास और उसकी प्रेमिका शव को लेकर घूमते रहे और हापुड़ के निजामपुर पहुंचकर प्रेमिका को कार से उतारकर लूट का नाटक रचा। पुलिस को सूचना दिए जाने से पहले प्रेमिका पीछे से आई एक कार में सवार होकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed