फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagr police finds two dead bodies in jungle identified as missing couple from bulandshahr

बुलंदशहर: लापता इनकम टैक्स अधिकारी और उनकी पत्नी के जंगल में मिले शव, हत्या की आशंका

Sat, 11 Mar 2023 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर/बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर/बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Mar 2023 02:46 PM IST
सार

अब दोनों के शव मुरादनगर के गंग नहर क्षेत्र में जंगल से बरामद हुए हैं। गांव से सभी परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Muradnagr police finds two dead bodies in jungle identified as missing couple from bulandshahr
मृतक दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के बीबीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पति-पत्नी का शव जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर गंग नहर के पास जंगल से बरामद हुए हैं। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव तिवड़ा निवासी रतिपाल सिंह ने बीते दिनों बीवीनगर थाने पर तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका भाई रनपाल सिंह फौज से सेवानिवृत है और वर्तमान में वह दिल्ली में इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


बताया कि गत 8 मार्च को रणपाल सिंह (42) अपनी पत्नी रेखा (38) के साथ बाइक से वैशाली स्थित अपने घर जाने के लिए निकले थे।  लेकिन, वह दोनों वहां नहीं पहुंचे। बीवीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


अब दोनों के शव मुरादनगर के गंग नहर क्षेत्र में जंगल से बरामद हुए हैं। गांव से सभी परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं रति पाल सिंह व अन्य परिजन दोनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं। दोनों शवों को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed