फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Muradnagar: Showroom owner duped of Rs 6.25 lakh in the name of selling electric scooter

मुरादनगर: इलेक्ट्रिक स्कूटी बेचने के नाम पर शोरूम संचालक से ठगे 6.25 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Muradnagar: Showroom owner duped of Rs 6.25 lakh in the name of selling electric scooter
मुरादनगर। इलेक्ट्रिक स्कूटी बेचने झांसा देकर जिला जौनपुर निवासी एक युवक से 6.25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। जनपद जौनपुर के बदलापुर निवासी अतुल सिंह ने बताया कि उनका जौनपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। पिछले दिनों पता चला कि मुरादनगर में इलेक्ट्रिक स्कूटी की मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। उक्त कंपनी से इलेक्ट्रिक स्कूटी मंगवाने के लिए सवा छह लाख रुपये ऑनलाइन जमा कर दिया। पैसे जमा करने के बाद भी स्कूटी नहीं भेजी गई। उक्त कंपनी द्वारा ई वे बिल संख्या और वाहन नंबर का विवरण भेजा गया लेकिन उन्हें स्कूटी नहीं मिली। इसके बाद दोबारा ई वे बिल और वाहन संख्या नंबर भेजा गया लेकिन डिलीवरी नहीं हुई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed