{"_id":"6707077d81208231e505c724","slug":"muradnagar-ganganahar-from-tomorrow-till-13th-heavy-vehicles-will-not-be-able-to-go-towards-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-485091-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कल से 13 तक मुरादनगर गंगनहर\nकी ओर नही जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कल से 13 तक मुरादनगर गंगनहर की ओर नही जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित गंगनहर पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित की जाएगी। इस दौरान जाम न लगे इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। 11 अक्तूबर की सुबह आठ बजे से 13 अक्तूबर को कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान मुरादनगर की ओर (भारी वाहन) मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगी।
एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों को प्रयोग करें। असुविधा की स्थिति में यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904, 0120-2986100, प्रभारी यातायात निरीक्षक मुरादनगर/मोदीनगर क्षेत्र विनय कुमार राय 8787066787, यातायात निरीक्षक एनएच-9/दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे मनोज कुमार 8130674912, यातायात निरीक्षक राजनगर एक्सटेंशन अजय कुमार 9219005151 पर संपर्क कर सकते हैं।
इन मार्गों से निकाले जाएंगे वाहन
- मेरठ की ओर से सभी प्रकार के भारी, मध्यम, हल्के मालवाहक वाहन और बसें मोदीनगर, मुरादनगर गंगनहर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
- मोदीनगर की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर से न जाकर राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे या हापुड़ होकर जा सकेंगे।
- एएलटी की ओर से मालवाहक वाहन और बसें गंगनहर मुरादनगर की ओर न जाकर एएलटी से हापुड़ चुंगी होकर आत्माराम स्टील होते हुए एनएच-9 से होकर आगे जाएंगे।
- मेरठ जानी, नानू से गंगनहर से मुरादनगर गंगनहर की ओर मालवाहक वाहन और बसें नहीं जा सकेंगी।
- पाइप लाइन मार्ग पर टीलामोड़ से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगी। ये वाहन लोनी तिराहा से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर डासना पेरिफेरल से जा सकेंगे।
- दुहाई पेरिफेरल उतार से सभी मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। मेरठ जाने वाले वाहन डासना पेरिफेरल उतार का प्रयोग कर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे होते हुए जाएंगे।
- ऑर्डिनेंस फैक्टरी की ओर से मालवाहक वाहन और बस गंगनहर मुरादनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। ये वाहन कन्नौजा मार्ग होते हुए एनएच-9 से होकर जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दशहरे पर घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा
- रामलीला में जाने वाले लोगों के वाहनों के लिए बनाए गए पार्किंग स्थल
गाजियाबाद। घंटाघर रामलीला मैदान में दशहरे के मौके भीड़ होने के चलते पुलिस ने जीटी रोड पर रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शनिवार शाम को चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहन और बसें जीटी रोड पर हापुड़ तिराहा से चौधरी मोड़ के बीच नहीं जा सकेंगी। ये वाहन हापुड़ तिराहा से पुराना बस अड्डा होते हुए आंबेडकर रोड से चौधरी मोड़ होकर आवागमन कर सकेंगे।
वहीं, शंभू दयाल इंटर कॉलेज से रेलवे रोड कट के बीच ऑटो व ई-रिक्शा का प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से भी चौधरी मोड़ की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। वहीं, गोशाला तिराहा से आने वाले सभी भारी वाहन जस्सीपुरा से घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे ये वाहन हापुड़ तिराहा होकर आगे जाएंगे। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। असुविधा की स्थिति में यातायात नियंत्रण कक्ष 9643322904, 0120-2986100 या यातायात निरीक्षक प्रथम मनोज कुमार सिंह 8130674912 से संपर्क करें।
रामलीला में जाने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था
एडीसीपी ने बताया कि घंटाघर रामलीला में जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। यहां वाहन खड़े करके लोग जा सकते हैं। बेतरतीब रोड पर वाहन खड़े मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पार्किंग एक
कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स नगर निगम, रमतेराम रोड कट, जीटी रोड
पार्किंग दो
शम्भूदयाल इंटर/डिग्री कॉलेज घंटाघर
पार्किंग तीन
नेहरू युवा केंद्र, आंबेडकर रोड