फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   muradnagar crematorium roof collapse updates 24 died cm yogi says engineer contractor will pay for loss nsa against culprits

मुरादनगर हादसाः सीएम योगी बोले- नुकसान की भरपाई इंजीनियर-ठेकेदार से होगी, दोषियों पर लगेगी रासुका

Tue, 05 Jan 2021 10:54 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Jan 2021 10:54 AM IST
सार

- दोषियों पर लगेगी रासुका, इंजीनियर ठेकेदार से होगी पूरी भरपाई
- रात में ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
- मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख मुआवजा, नौकरी का आश्वासन

विज्ञापन
muradnagar crematorium roof collapse updates 24 died cm yogi says engineer contractor will pay for loss nsa against culprits
मुरादनगर हादसे की पूरी भरपाई इंजीनियर और ठेकेदार से होगी, दोषियों पर लगेगा रासुका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट में हुए भयावह हादसे में 24 लोगों की जान चली गई। अब इस मामले में सीएम योगी ने कड़ा कदम उठाते हुए कहा है कि घटना के नुकसान की पूरी भरपाई इंजीनियर और ठेकेदार से की जाएगी। दोषियों पर रासुका लगाई जाएगी।

विज्ञापन


श्मशान घाट में 24 मौत के आरोपी ईओ, जेई, सुपरवाइजर और ठेकेदार गिरफ्तार
 मुरादनगर श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने से 24 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मुरादनगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहारिका सिंह, अवर अभियंता चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


श्मशान घाट में 55 लाख रुपये से घटिया सामग्री लगाकर निर्माण करने वालों के खिलाफ कमिश्नर और आईजी ने रविवार की रात में ही एफआईआर दर्ज करा दी थी। मुख्य आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को भी पुलिस ने रात में गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले दिन में पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। उधर मृतकों के परिजनों ने मुआवजे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली-मेरठ हाईवे को सुबह 8.30 से शाम साढ़े चार बजे तक जाम किए रखा। कमिश्नर और आईजी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी, कांशीराम आवास योजना में घर, बच्चों की मुफ्त पढ़ाई और घायलों के उपचार का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ही लोग हाईवे से हटे। 


14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
यह हादसा श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने से हुआ, जो हाल ही में 55 लाख की लागत से बनाया गया था। इसलिए रविवार को ही नगर पालिका मुरादनगर की ईओ, जेई ,सुपरवाइजर और ठेकेदार के  खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सोमवार को  पुलिस ने ईओ, जेई व सुपरवाइजर को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। तीनों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रत्नेश दीप कमल आनंद की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। राजगनर में रहने वाला आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को भी रात में गिरफ्तार कर लिया गया है।

आक्रोशित परिजनों ने आठ घंटे जाम किया दिल्ली-मेरठ हाईवे
24 लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुरादनगर में छह शवों को रखकर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद व आरोपियों के खिलाफ की मांग पर अड़ गए। देर शाम कमिश्नर अनीता सी मेश्राम व आईजी प्रवीण कुमार ने 10 लाख की आर्थिक मदद, परिजन को योग्यता अनुसार नौकरी, बच्चों की मुफ्त पढ़ाई व घायलों को मुआवजे का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद शाम करीब साढ़े चार बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed