{"_id":"606b26e1854a474c2a0a43d3","slug":"muradnagar-cremation-ground-accident-news-injured-pawan-dies-during-treatment-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट हादसा: घायल पवन की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट हादसा: घायल पवन की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 05 Apr 2021 08:34 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:34 PM IST
सार
श्मशान घाट हादसे में घायल पवन की उपचार के दौरान मौत, मचा कोहराम
तीन महीने से मेरठ के निजी अस्पताल में चल रहा था उपचार
सोमवार को उपचार के दौरान हुई मौत, लोगों की उमड़ी भीड़
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल रहा तैनात
उखलारसी का रहने वाला था मृतक
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में तीन माह पूर्व बंबा रोड स्थित श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने के दौरान घायल हुए पवन कुमार ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
मेरठ के निजी अस्पताल में पवन का इलाज चल रहा था। सोमवार को अस्पताल में उपचार के दौरान पवन की मौत हो गयी, उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोदीनगर एसडीएम ने मृतक के पीडि़त परिजनों को सांत्वना दी। मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी बल तैनात किया था।
हादसे में उखलारसी निवासी पवन कुमार पुत्र सुरेंद्रपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर किया था, तीन माह से पवन का उपचार मेरठ के केएमसी अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। बताया गया है कि वह छोटी सी परचून की दुकान करता था। मृतक के परिवार में उसके बुजुर्ग पिता सुरेंद्र पाल, पत्नी अंजू, बेटा कार्तिक(14) व विक्की (4) है। पवन की मौत की खबर लोगों को पता चली तो उसके घर पर लोगों की भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गयी।

मृतक की पत्नी अंजू का रोककर बुरा हाल था, वह रोते-रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की। मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति, तहसीलदार उमाकांत तिवारी, एसएचओ अमित कुमार मय पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शाम करीब 4:30 बजे पवन का शव उसके घर पहुंचा। करीब पांच बजे बंबा रोड स्थित श्मशान में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मोदीनगर एसडीएम आदित्य प्रजापति ने मृतक के पिता सुरेंद्र पाल को सांत्वना दी। बताया कि मृतक के परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।
सीएम के द्वारा घोषणा की गयी दस लाख रुपये राशि व प्रधानमंत्री के द्वारा घोषणा की गयी दो लाख रुपये की मृतक के पीड़ित परिवार को दी जायेगी। इसके अलावा मृतक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
गौरतलब है कि & जनवरी को बंबा रोड स्थित श्मशान घाट के गलियारे की छत गिरने से 24 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में 18 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हादसे की जांच एसआईटी की टीम कर रही है, मामले में पालिका की पूर्व अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, पूर्व जेई चंद्रपाल सिंह, ठेकेदार अजय त्यागी, सुपरवाइजर आशीष समेत पांच लोग गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पूर्व पालिका अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।