{"_id":"62765746b55ebe638a622edb","slug":"muradnagar-boy-martyr-in-jammu-kashmir-akhnoor-terrorist-attack-read-what-family-has-to-say","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत: आतंकियों से लोहा लेते वक्त गले में लगी गोली, अखनूर में शहीद हुआ मुरादनगर का लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत: आतंकियों से लोहा लेते वक्त गले में लगी गोली, अखनूर में शहीद हुआ मुरादनगर का लाल
Sat, 07 May 2022 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (मुरादनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद (मुरादनगर)
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 07 May 2022 04:56 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक बॉबी अविवाहित है और तीन साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। परिजनों का कहना है कि पार्थिव शरीर कब आएगा। वहीं, बॉबी के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
मुरादनगर का लाल शहीद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव भिक्कनपुर निवासी बॉबी आतंकी हमले में शहीद हो गए। बॉबी श्रीनगर के अखनूर में तैनात थे। आतंकियों से मुकाबला करते हुए उनके गले में गोली लगी अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आर्मी हेडक्वार्टर से इस संबंध में परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
गांव भिक्कनपुर निवासी बॉबी भारतीय सेना में कार्यरत है। उनकी तैनाती श्रीनगर के अखनूर में चल रही थी। शनिवार को आर्मी हेडक्वार्टर से बॉबी के परिजनों को सूचना मिली कि आतंकियों से मुकाबला करते हुए बॉबी को गोली लग गई। गले में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
तीन साल पहले हुई थी सेना में भर्ती
परिजनों के मुताबिक बॉबी अविवाहित है और तीन साल पहले ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। परिजनों का कहना है कि पार्थिव शरीर कब आएगा। वहीं, बॉबी के शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन