फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal garbage vehicles take 122 GPS

नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले 122 वाहनों में लगेंगे जीपीएस

Wed, 28 Dec 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Municipal garbage vehicles take 122 GPS
GPS - फोटो : demo pic

शहर में कूड़ा उठाने वाले नगर निगम के 122 वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। जीपीएस की मदद से निगम अधिकारी मुख्यालय में बैठे-बैठे ही वाहनोें की लोकेशन पता कर सकेेंगे। निगम प्रशासन ने वाहनों के सर्वे का काम पूरा कर लिया है। उम्मीद है कि सात जनवरी से वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा।

विज्ञापन


नगर निगम में कूड़ा उठाने वाले वाहनों में बड़े स्तर पर घोटाला पकड़ा गया था। घोटाले में ड्राइवर समेत निगम कर्मचारी तक  शामिल थे। इसमें ड्राइवर प्रतिदिन कूड़ा उठाने के चक्कर लॉग बुक में दर्ज कराते थे और उसके मुताबिक मानदेय और डीजल का भुगतान निगम से ले लेते थे, लेकिन वास्तविकता ये थी कि वाहनों से कूड़ा उठाया ही नहीं जा रहा था जबकि प्रतिदिन लाखों रुपये का भुगतान किया जा रहा था।
विज्ञापन


निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके यादव ने बताया कि कूड़ा उठाने वाले सभी 122 वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। जीपीएस की मदद से वाहनों की लोकेशन का पता रहेगा। कंट्रोल रूम में कंप्यूटर के जरिए वाहनों पर नजर रखी जाएगी। कहीं भी गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed