फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation released the list of big defaulters

Ghaziabad News: नगर निगम ने जारी की बड़े बकायेदारों की सूची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation released the list of big defaulters
गाजियाबाद। नगर निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली है। इनमें शहर के 18 बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया है। इन पर निगम का करीब सात करोड़ रुपये से अधिक का कर बकाया है। इनसे कर वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। अगर समय पर कर नहीं जमा किया गया तो आरसी जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर के संपत्तिकर के बड़े बकायेदारों को चिह्नित किया गया है। इनसे वसूली के लिए पहले भी नोटिस जारी किया गया है। इनको कई बार समय भी दिया गया है। अब अगर समय से कर नहीं जमा किया तो आरसी जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2900 बड़े बकायेदारों पर भी नगर निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सभी 100 वार्डाें में कम से कम 20-20 बड़े बकायेदारों को चिह्नित कर सूची तैयार कर संपत्तिकर वसूली के लिए अंतिम नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नोटिस की 15 दिन की अवधि में संपत्तिकर जमा न कराया गया तो बकायेदारों की संपत्ति सील की जाएंगी।
विज्ञापन

यह बकायेदार वह हैं, जो कई साल से नगर निगम का संपत्तिकर दबाकर बैठे हैं और डिमांड नोटिस जारी करने के बाद भी उन्होंने रकम जमा नहीं कराई। इन बकायेदारों पर नगर निगम की 47 करोड़ से ज्यादा की रकम बकाया है। इससे पहले फ्लैटों में रहने वाले 25,000 लोगों को पहली बार संपत्तिकर के लिए नोटिस जारी किया गया था। उपचुनाव संपन्न होने के बाद अब संपत्तिकर वसूली को लेकर नगर निगम सख्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कविनगर जोन

बकायेदार बकाया
टाटा स्टील लालकुआं 1़ 18 करोड़
न्यू एरा स्कूल पांडवनगर लगभग 42 लाख

आईएमटी कॉलेज हापुड़ चुंगी लगभग 77 लाख
राधिका एंटरप्राइजेज लगभग 26 लाख

होटल मेला प्लाजा लगभग 85 लाख


मोहननगर जोन :
मैंनग्रे एंटरप्राइजेज न्यू डिफेंस कॉलोनी : पांच लाख

जावेद अख्तर डीएलएफ डी ब्लॉक : लगभग 10 लाख
पुष्पलता राजेंद्रनगर : लगभग सात लाख


सिटी जोन

फाइव विजन मॉडल टाउन 1़ 64 करोड़
साबुन फैक्टरी सादिकनगर लगभग सात लाख

कुंती देवी नेहरूनगर लगभग 44 लाख


विजयनगर जोन
सुनीता यादव और सतपाल यादव : 29 लाख

राकेश कुमार सर्वोदयनगर तीन लाख
फेरु सिंह तीन लाख


वसुंधरा जोन

बनाना ट्री साहिबाबाद साइट चार 4.80 लाख
रेडिसन होटल कौशांबी : 1़ 50 करोड़
उन्नति फॉर्चून वैशाली आठ लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed