फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation released the list of 18 big defaulters

Ghaziabad News: नगर निगम ने जारी की 18 बड़े बकायेदारों की सूची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation released the list of 18 big defaulters
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी स्थित आईएमटी कॉलेज और कौशांबी के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू पर डेढ़ करोड़ रुपये का गृहकर बकाया है। नगर निगम ने 18 बड़े बकायेदारों की सूची जारी कर दी है। निगम के मुख्यकर निर्धारण अधिकारी डा. संजीव सिन्हा का कहना है कि ये ऐसे बकायेदार हैं जो नोटिस के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सभी जोनल अधिकारियों के साथ बैठक कर गृहकर वसूली को लेकर निगम सभागार में मंथन किया गया। नगर आयुक्त डा. विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आरसी जारी कराई जाए और सीलिंग की कार्रवाई की जाए। बैठक में जोनल प्रभारी मोहननगर आरपी सिंह, जोनल प्रभारी विजयनगर विवेक त्रिपाठी, वसुंधरा जोनल प्रभारी एसके राय, कविनगर जोनल प्रभारी राजवीर सिंह, सिटी जोन के जोनल प्रभारी अंगद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
कविनगर जोन
बकायेदार बकाया
टाटा स्टील लालकुआं 1़ 18 करोड़
न्यू एरा स्कूल पांडवनगर लगभग 42 लाख
आईएमटी कॉलेज हापुड़ चुंगी लगभग 77 लाख,
राधिका एंटरप्राइजेज लगभग 26 लाख
होटल मेला प्लाजा लगभग 85 लाख
---
मोहननगर जोन :
मैंनग्रे एंटरप्राइजेज न्यू डिफेंस कॉलोनी : 5 लाख
जावेद अख्तर डीएलएफ डी ब्लॉक : लगभग 10 लाख
पुष्पलता राजेंद्रनगर : लगभग 7 लाख
---
सिटी जोन
फाइव विजन मॉडल टाउन 1़ 64 करोड़
शबुन फैक्टरी सादिकनगर लगभग 7 लाख
कुंती देवी नेहरूनगर लगभग 44 लाख
---
विजयनगर जोन
सुनीता यादव और सतपाल यादव : 29 लाख
राकेश कुमार सर्वोदयनगर 3 लाख
फेरु सिंह 3 लाख
---
वसुंधरा जोन
बनाना ट्री साहिबाबाद साइट चार 4.80 लाख
रेडिसन होटल कौशांबी : 1़ 50 करोड़
उन्नति फॉर्चून वैशाली 8 लाख
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed