फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation identified 56 hotspots of waterlogging

Ghaziabad News: नगर निगम ने चिन्हित किए जलभराव के 56 हॉटस्पॉट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation identified 56 hotspots of waterlogging
गाजियाबाद। मानसून कभी भी दस्तक दे सकता है। ऐसे में शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने जलभराव वाले 56 हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं। बुधवार को नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जलकल और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए जोनवार टीम बनाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और जलकल विभाग की टीम मॉनिटरिंग करेगी। वहीं, जहां पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है वहां पर पहले से ही तैयारी शुरू कर दी गई है। सात ऐसे स्थान हैं जहां पर स्थायी रूप से जलभराव की समस्या बनी रहती है। इन स्थानों पर पंप सेट लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बैठक में महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश सहित अवर अभियंता जल, सेनेटरी इंस्पेक्टर मौजूद रहे। दोनों विभागाध्यक्षों ने बताया कि जलभराव वाले हॉटस्पॉट पर मूसलाधार बारिश के दौरान टीम मौके पर मौजूद रहेगी। वाटर लॉकिंग होने की दशा में तत्काल ब्लॉक खोल दिया जाएगा। जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मौके पर काम किया जाएगा। सभी जलभराव वाले हॉटस्पॉट पर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

जलभराव वाले हॉटस्पॉट
सिटी जोन
संतोष मेडिकल के बराबर में, गांधीनगर सिविल डिफेंस पार्क के चारों ओर, जीडीए ऑफिस के पास,
गांधीनगर हरि मंदिर, राइट गंज, वरदान अस्पताल के पास, मोरटा के पास, मेरठ तिराहा, छबीलदास पटेलनगर, नंदग्राम डी और ई ब्लॉक, मरियमनगर डिग्री कॉलेज के पास, हिंडन मेट्रो स्टेशन के पास स्थित अंडर पास।
---
कविनगर जोन :
गोविंदपुरम सी ब्लॉक, पार्थ होटल के पास, नाला बंद होने के कारण, कर्पूरीपुरम, चिंरजीव विहार सेक्टर दो और चार, शास्त्रीनगर जी और एच ब्लॉक में, डायमंड फ्लाईओवर के पास, महरौली गांव।
---
विजयनगर जोन :
सिद्धार्थ विहार, एनएच 24 के पास स्थायी जलभराव, क्रिश्चियननगर बागू, एनएच 24 के पास स्थायी जलभराव, डूंडाहेड़ा तालाब के पास, चरन सिंह कॉलोनी एनएच 24 के पास स्थायी जलभराव, सर्वोदयनगर, शिवपुरी, आंबेडकरनगर, भीमनगर, प्रज्ञा विहार। इन सभी कॉलोनियों में एनएच 24 की वजह से जलभराव होता है। सी-ब्लॉक सुदामापुरी, लाल क्वार्टर-2, गऊशाला अंडरपास।

मोहननगर जोन :
भोपूरा चौक, डीएफएफ कॉलोनी, 150 फुटा रोड, 80 फुटा रोड, लाजपतनगर एल ब्लॉक, राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन के पास, अर्थला लाल क्वार्टर, अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास, जीटी रोड शनि मंदिर के पास, अफसरा बॉर्डर के पास स्थायी जलभराव, शालीमार गार्डन विक्रम एंक्लेव।


वसुंधरा जोन:
बृजविहार ए ब्लॉक-स्थायी जलभराव, सौर ऊर्जा मार्ग- स्थायी जलभराव, कौशांबी वेब सिनेमा के पास स्थायी जलभराव, जयपुरिया एंक्लेव, शॉप्रिक्स मॉल के सामने वैशाली सेक्टर तीन में स्थायी जलभराव, एलिवेटेड रोड पर दिल्ली की तरफ एग्जिट प्वाइंट पर स्थायी जलभराव, साहिबाबाद अंडर पास और अर्थला अंडरपास पर स्थायी जलभराव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed