{"_id":"6af7654e13285603b709b164","slug":"municipal-corporation-forgets-to-provide-connections-after-laying-pipelines-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26640-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन देन भूला नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पाइपलाइन बिछाकर कनेक्शन देन भूला नगर निगम
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड-एक में कई माह से पाइन की लाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन नगर निगम कनेक्शन देना भूल गया है। 3200 परिवार हर रोज पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैँ। निवासियों का आरोप है कि कम से कम पहले गंदा पानी तो मिल रहा है, अब वह भी बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से कनेक्शन देने के लिए मिले, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि कनेक्शन देने शुरू कर दिए हैं और जल्द ही जलापूर्ति भी शुरू की जाएगी। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। स्थानीय निवासी सोनिया ने बताया कि गंदे पानी से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने पाइपलाइन बिछाई है। लोगों में आस जगी कि जल्द ही घरों तक साफ पानी पहुंचेगा, लेकिन आठ माह बीतने के बाद भी पानी नहीं मिल सका है। पाइपलाइन बिछाने के बावजूद कनेक्शन नहीं दिए गए और निवासी कई बार अधिकारियों के दफ्तर जाकर कनेक्शन देने की मांग कर चुके हैं।
-- -- -- -
क्या कहते हैं लोग--
नगर निगम ने पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कराया था, लेकिन आज तक घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए। लोगों को रोज पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।- सुनीता यादव।
पानी के लिए टैंकर पर निर्भर होना पड़ता है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।- रुचिका अरोड़ा।
विज्ञापन
एक साल से साफ पानी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की गई। यह अधिकारियों की लापरवाही है।- उमा प्रजापति।
गंदे पानी की समस्या से निजात देने के लिए निगम ने पाइपलाइन बिछाई और कई माह बीतने के बावजूद कनेक्शन नहीं दिए हैं और न ही पानी चालू किया है।- वैष्णवी तिवारी।
पाइप लाइन में मोटी धनराशि खर्च खर्च हो गई, लेकिन आज तक निवासियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आज भी बूंद-बूंद पानी को तरसते हैं-- गुड्डू शर्मा।
न्यायखंड के हजारों परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों ने इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया है। - प्रवीण कुमार तिवारी।
--
पानी की लाइन बिछाई जा चुकी है और कनेक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं। अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं कि कनेक्शन प्रक्रिया पूरी करके आपूर्ति भी शुरू कराएं। -सोमेंद्र तोमर, अवर अभियंता, जलकल विभाग।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग
नगर निगम ने पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कराया था, लेकिन आज तक घरों में कनेक्शन नहीं दिए गए। लोगों को रोज पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।- सुनीता यादव।
विज्ञापन
पानी के लिए टैंकर पर निर्भर होना पड़ता है। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अधिकारियों को जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।- रुचिका अरोड़ा।
विज्ञापन
एक साल से साफ पानी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की गई। यह अधिकारियों की लापरवाही है।- उमा प्रजापति।
गंदे पानी की समस्या से निजात देने के लिए निगम ने पाइपलाइन बिछाई और कई माह बीतने के बावजूद कनेक्शन नहीं दिए हैं और न ही पानी चालू किया है।- वैष्णवी तिवारी।
पाइप लाइन में मोटी धनराशि खर्च खर्च हो गई, लेकिन आज तक निवासियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सका है। आज भी बूंद-बूंद पानी को तरसते हैं