फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mundra flights grounded for a month; bookings open for October.

Ghaziabad News: एक महीने के लिए थमी मुंद्रा की उड़ान, अक्तूबर की हो रही बुकिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mundra flights grounded for a month; bookings open for October.
साहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से स्टार एयर की तरफ से मुंद्रा के लिए भरी जाने वाली उड़ान एक माह के लिए स्थगित कर दी गई है। उड़ान स्थगित करने के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया है। फिलहाल इसे ऑपरेशन रीजन कहते हुए बुकिंग बंद की हुई है। मुंद्रा के लिए यात्री अब अक्तूबर की टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

हिंडन एयरपोर्ट से स्टार एयर ने इसी वर्ष 23 जून से मुंद्रा के लिए उड़ान शुरू की थी। ऑपरेशन रीजन बताते हुए फिलहाल एयरलाइंस कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर सितंबर माह की कोई बुकिंग नहीं हो पा रही। वहीं, अक्तूबर माह में इसकी बुकिंग ऑनलाइन दिखाई जा रही है। हालांकि स्टार एयर की तरफ से एयरपोर्ट प्रबंधन को इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं दी है। एयरपोर्ट प्रबंधन अधिकारियों का कहना है कि पिछले चार दिन से मुंद्रा की उड़ान नहीं भरी जा रही। ऑनलाइन टिकट बुक न होने की वजह से एयरपोर्ट पर भी मुंद्रा का कोई यात्री नहीं पहुंच रहा। इस संबंध में मौखिक तौर पर अधिकारियों के बीच बात हुई है, लेकिन उड़ान न होने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। इस मामले में एयरलाइंस कंपनी के अधिकारी भी कुछ स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, दूसरी ओर हिंडन एयरपोर्ट से लगातार घटती उड़ानों की संख्या ने अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। इससे पहले इंडिगों की तरफ से भी अपनी साप्ताहिक फ्लाइट की संख्या में कमी की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed