{"_id":"69dab57f557be5b362086843","slug":"mp-inaugurated-the-womens-kabaddi-competition-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109168-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सांसद ने महिला कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सांसद ने महिला कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को समर्पित दो दिवसीय अखिल भारतीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
बागपत मोदीनगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में 12 राज्यों की 28 महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। सांसद ने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि हमारी बेटियों के सम्मान में यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।
सरकार भी ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। सांसद ने कहा कि खेलों के माध्यम से आज हमारी बेटियों ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। सांसद ने कार्यक्रम में पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ खिलाड़ियों गुलशन कुमार रावत, दर्शन लाल शर्मा, सुधीर राठी और तेजपाल सिंह सहित कई का सम्मान किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अरुण त्यागी ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न और पगड़ी भेंट की। संचालन गुलशन कुमार रावत ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली, रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष राजन चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, रालोद नेता अमरजीत सिंह बिडडी, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, छाया पब्लिक स्कूल के संचालक अखिलेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।