{"_id":"6abd7089c1ad6cc8410304ba","slug":"mp-and-mla-conducted-a-site-inspection-with-the-gda-vice-chairman-for-development-works-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-110985-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सांसद, विधायक ने विकास कार्यों के लिए जीडीए उपाध्यक्ष के साथ किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सांसद, विधायक ने विकास कार्यों के लिए जीडीए उपाध्यक्ष के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सांसद राजकुमार सांगवान और विधायक मंजू शिवाच ने नगर में विकास योजनाओं को गति देने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल और पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली भी मौजूद थे। जीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को संबंधित कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
सांसद सांगवान, विधायक शिवाच और अध्यक्ष वैशाली ने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कलाल के साथ सिखैड़ा रोड का दौरा किया। उन्होंने कपड़ा मिल से गुजर रहे नाले का निरीक्षण किया। नाले पर कई स्थानों पर अतिक्रमण था और वह क्षतिग्रस्त भी था। जीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को नाले का तकनीकी आकलन कर कार्य का प्रस्ताव बनाने को कहा। इसके बाद टीम हापुड़ रोड स्थित गांधी ग्राउंड पहुंची। सांसद और विधायक ने स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का सुझाव दिया। इसमें सिंथेटिक ट्रैक और हाईमास्ट लाइट लगाने की बात कही गई।
इस निरीक्षण के दौरान जीडीए सचिव विवेक कुमार और मुख्य अभियंता आलोक रंजन उपस्थित थे। तकनीकी टीम भी उनके साथ थी। पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामआसरे शर्मा और पूर्व मंत्री रामकिशोर अग्रवाल भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर विकास योजनाओं की समीक्षा की।